फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर महदूद में गाय के साथ कथित दुष्कर्म की सूचना मिलने पर हरिद्वार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। मामले में गाय के स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को सलेमपुर महदूद निवासी नवीन पुत्र विक्रम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति पर गाय के साथ क्रूरता करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर कोतवाली रानीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 320/2026, धारा 11(1)(a) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक रानीपुर मनोहर भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, तलाश के दौरान उसी दिन आरोपी को जमालपुर नहर पटरी से हिरासत में ले लिया गया। आरोपी अत्मलपुर बौगला, थाना बहादराबाद क्षेत्र का निवासी बताया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी, अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल गंभीर तोमर और कांस्टेबल करम सिंह शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply