फुरकान अंसारी।

मंगलौर। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने, उसके साथ दुष्कर्म करने तथा परिजनों द्वारा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, नाबालिग के परिजन की ओर से कोतवाली मंगलौर में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि एक युवक उनकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस मामले में युवक के परिजनों ने भी पीड़ित परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

 

शिकायत के आधार पर कोतवाली मंगलौर पुलिस ने POCSO एक्ट एवं BNS की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी, जिसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस टीम में उप निरीक्षक नितिन बिष्ट, कांस्टेबल मनदीप नेगी तथा पीआरडी जितेंद्र शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply