फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां, बैनर, पेन और 1260 रुपये की नकदी बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने संगीता टॉकीज के पास चिड़िया-कबूतर पर हार-जीत की बाजी लगाकर सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे छह लोगों को पकड़ लिया। मामले में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 633/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल अनिल चौहान, बृजमोहन कुमार, सतवीर सिंह और बृजमोहन सिंह शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply