फुरकान अंसारी।

हरिद्वार।दिनांक 07.09.2026 को डायल-112 के माध्यम से कोतवाली भगवानपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गागालेडी रोड पर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों द्वारा कॉलर के ऊपर गोली चलाने का प्रयास किया गया है।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां, निवासी हाल पता सम्राट कॉलोनी, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार मिला। पुलिस को कॉलर के नशे में होने का आभास हुआ।

 

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा कॉलर के बयानों का उपलब्ध साक्ष्यों से मिलान किया गया। इस दौरान कॉलर के बयानों में भारी विरोधाभास पाए गए।

 

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा जब शुभम शर्मा से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि वह गागालेड़ी रोड से अपने कमरे की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उससे रास्ता पूछने के बाद किसी बात को लेकर कहासुनी करने लगे। इसी बात से गुस्से में आकर उसने डायल-112 पर गोली चलाने की झूठी सूचना दे दी।

 

पुलिस को गोली चलने एवं जानलेवा हमले की झूठी सूचना देकर गुमराह करने के मामले में आरोपी शुभम शर्मा को हिरासत मे लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि पुलिस एवं आपातकालीन सेवाओं को किसी भी प्रकार की झूठी सूचना न दें। झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करना कानूनन अपराध है तथा इससे पुलिस संसाधनों का अनावश्यक उपयोग होता है और वास्तविक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचने में देरी हो सकती है।

Share.
Leave A Reply