फुरकान अंसारी।

हरिद्वार।दिनांक 07.09.2026 को थाना सिडकुल पर डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि भारी बारिश के दौरान कृपाल स्कूल के पास, रावली महदूद क्षेत्र में पुलिया के पास खेल रही दो बालिकाएं पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई हैं।

 

सूचना प्राप्त होते ही थाना सिडकुल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से 07 वर्षीय बालिका हिमानी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

 

वहीं, पानी का बहाव अधिक होने के कारण 06 वर्षीय बालिका विदिशा पुत्री गौतम कुमार, निवासी ग्राम फरीदपुर मान उर्फ पपड़ावली, थाना कोतवाली देहात, बिजनौर, हाल निवासी कृपाल स्कूल के पास रावली महदूद, थाना सिडकुल नाले के तेज बहाव में बह गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सिडकुल के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं SDRF टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बालिका की तलाश हेतु घटनास्थल एवं नाले के आसपास के संभावित क्षेत्रों में लगातार सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

 

बीती रात से पुलिस एवं SDRF की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बालिका की तलाश के लिए उपलब्ध संसाधनों एवं स्थानीय लोगों की सहायता से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि बारिश के दौरान बरसाती नालों, पुलियाओं एवं जलभराव वाले स्थानों के आसपास बच्चों को न जाने दें तथा तेज बहाव वाले पानी को पार करने का जोखिम न उठाएं।

Share.
Leave A Reply