फुरकान अंसारी। हरिद्वार,07/06/2026। चंडी देवी मंदिर रोपवे मार्ग के पास मिले अज्ञात महिला के शव के मामले का हरिद्वार पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया है। करीब 25 दिनों तक चली गहन जांच, 600 घंटे से अधिक सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण, लाखों मोबाइल नंबरों और तकनीकी डाटा की पड़ताल के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस बहुचर्चित ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि हत्या प्रेम प्रसंग और शादी के दबाव के चलते की गई थी। मुख्य आरोपी ने अपने भाई और जीजा…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 07 जून 2026।हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 06 जून 2026।कनखल क्षेत्र में गंगा नदी के तेज बहाव के बीच एक टापू पर फंसी हरियाणा निवासी महिला का हरिद्वार पुलिस एवं जल पुलिस की टीम ने देर रात सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार श्री कृष्णा आश्रम, संन्यास रोड के पीछे गंगा नदी पार एक महिला के टापू पर फंसे होने की सूचना देर रात थाना कनखल पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। गंगा नदी में पानी का बहाव अत्यधिक होने के चलते जल पुलिस टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जल पुलिस कर्मियों…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार।आज हरिद्वार में सर्वानंद घाट के पास एक बस में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस एवं कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित विभागों के समन्वय से आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारू रूप से संचालित कर सामान्य कर दिया गया है।
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 06 जून 2026।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ व्यापक स्वच्छता अभियान तेज़ी से संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण हटाने के बाद संबंधित क्षेत्रों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखना पंचायतों एवं स्थानीय निकायों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अभियान के चौथे दिन तक लगभग 1000 टन कूड़ा निस्तारित किया जा चुका है, जो इस अभियान की गति और प्रभावशीलता को दर्शाता है।जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों, उप-जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि वे प्रतिदिन सफाई कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 6 जून 2026।उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश सिंह मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वानंद घाट के ठीक सामने एक बस में अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस बल एवं जिला प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर शीघ्र काबू पा लिया तथा कुछ ही देर में आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। प्रशासन के अनुसार घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। समय रहते बस…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,06/06/2026।हरिद्वार में स्मार्ट मीटरों को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच नवनीत शर्मा ने बिजली विभाग और स्मार्ट मीटर बनाने वाली कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि स्मार्ट मीटर इतने ही भरोसेमंद हैं तो सबसे पहले इन्हें बिजली विभाग के अधिकारियों के घरों और संबंधित कंपनी के कार्यालयों में लगाया जाना चाहिए। नवनीत शर्मा ने कहा कि हरिद्वार में जीनस कंपनी को स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका दिया गया है, लेकिन जनता की ओर से लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं कि कई मीटर आवश्यकता से अधिक रीडिंग दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा…
फुरकान अंसारी। रामनगर/कालाढूंगी/हल्द्वानी 06 जून 2026 ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को तहसील कालाढुंगी के नमस्ते कॉर्बेट रिज़ॉर्ट धनपुर धमोला पहुंचकर *ललित फाउंडेशन के पंचम अधिवेशन* “अभिव्यंजना” 5•0 का दीप जलाकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि ये केवल एक कवि सम्मेलन नहीं बल्कि विचारों, भावनाओं और सृजनशीलता को अनुभव करने का एक अभिनव अवसर है। उन्होंने कहा कि कवि केवल शब्दों के निर्माता नहीं होते बल्कि वे समाज के चिंतक, मार्गदर्शक और प्रेरक भी होते हैं क्योंकि, कवि की रचनाएं समाज को दर्पण दिखाने का काम…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार/अल्मोड़ा,6 जून 2026।जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच कृषि और किसानों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से हवालबाग में राज्य स्तरीय “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को देखते हुए कृषि संरक्षण, मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने तथा किसानों को भविष्य की चुनौतियों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। मोटे अनाजों विशेषकर मांडुआ, झंगोरा, चौलाई एवं अन्य पारंपरिक फसलों के संरक्षण और उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,06/06/2026।पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अभियुक्तों, गुंडा तत्वों, इनामी अपराधियों तथा हुड़दंगियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली कनखल क्षेत्र में प्राप्त हो रही मारपीट एवं आपराधिक गतिविधियों की शिकायतों के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कनखल द्वारा सादे वस्त्रों में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमों को जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड एवं गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में तैनात कर संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। दिनांक…

