फुरकान अंसारी।

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त केवल आजादी का पर्व नहीं, बल्कि उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का दिन है। जिनके कारण आज हम स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी का सही अर्थ तभी सार्थक होगा जब हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें और देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने सभी नागरिकों से देशहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा, “नज़र बदलेगी तो नज़ारे बदलेंगे, दिशा बदलेगी तो दशा बदलेगी, आदत बदलेगी तो सितारे बदलेंगे।” उन्होंने कहा कि देश और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सबसे पहले हमें अपनी सोच और कार्यशैली में बदलाव लाना होगा। सकारात्मक सोच, सही दिशा और अच्छी आदतों के माध्यम से व्यक्ति के साथ-साथ समाज और राष्ट्र भी प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकार विषम परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आम जनता की समस्याओं को सामने लाने और शासन-प्रशासन तक उनकी आवाज पहुंचाने का कार्य करते हैं। कड़ी मेहनत और जोखिम के बावजूद पत्रकार अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटते।

Share.
Leave A Reply