क्षेत्रवासियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी एवं पात्र व्यक्तियों को किया जाएगा लाभान्वित। फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 17 जून 2026।जनपद हरिद्वार में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से दिनांक 17 जून 2026 से 20 जून 2026 तक विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा शिविरों की तिथियां निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 16 जून। बीएचईएल हरिद्वार में मंगलवार को ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रबंधन की कथित हठधर्मिता और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ वेस्टर्न गेट पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने लंबित मांगों के शीघ्र समाधान तथा जेसीएम (ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी) की बैठक तत्काल बुलाने की मांग उठाई। एटक नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की विभिन्न जायज मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन प्रबंधन उनकी अनदेखी कर रहा है। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू…
पुलिस की इस करवाई से क्षेत्र कि किसानों को मिलेगी राहत। फुरकान अंसारी। हरिद्वार ,15-06-2026 को वादी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह निवासी ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार द्वारा खेत से पानी की मोटर चोरी होने संबंधी प्रार्थना पत्र थाना पथरी पर दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0- 295/2026 पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई। क्षेत्र में लगातार हो रही मोटर चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा थानाध्यक्ष पथरी को शीघ्र खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 16 जून 2026।जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को सांसद हरिद्वार एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में कुंभ मेला नियंत्रण भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन, जनसमस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों में तेजी लाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं केवल आंकड़ों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका…
पति, पत्नी एवं देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ जारी,हरिद्वार पुलिस का स्पष्ट संदेश, कानून की नजर में सभी समान हैं, चाहे आम रिक्शा चालक हो या लग्जरी कार। फुरकान अंसारी। हरिद्वार ,14.06.2026 को वीकेंड व सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं एवं वाहनों के आगमन को देखते हुए यातायात डायवर्जन योजना लागू की गई थी। देशरक्षक तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मी वाहनों को निर्धारित मार्ग से बैरागी कैंप पार्किंग की ओर भेज रहे थे। इसी दौरान एक ऑडी कार वहां पहुंची। पुलिस द्वारा निर्धारित डायवर्जन मार्ग अपनाने का अनुरोध किए…
पति, पत्नी एवं देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ जारी,हरिद्वार पुलिस का स्पष्ट संदेश, कानून की नजर में सभी समान हैं, चाहे आम रिक्शा चालक हो या लग्जरी कार। फुरकान अंसारी। हरिद्वार ,14.06.2026 को वीकेंड व सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं एवं वाहनों के आगमन को देखते हुए यातायात डायवर्जन योजना लागू की गई थी। देशरक्षक तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मी वाहनों को निर्धारित मार्ग से बैरागी कैंप पार्किंग की ओर भेज रहे थे। इसी दौरान एक ऑडी कार वहां पहुंची। पुलिस द्वारा निर्धारित डायवर्जन मार्ग अपनाने का अनुरोध किए…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,16/06/2026।कोतवाली मंगलौर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी 07 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने के संबंध में माह अप्रैल 2026 में आरोपी नीटू उर्फ ज्ञानेंद्र के विरुद्ध पोक्सो अधिनियम एवं बीएनएस की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय से…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 16 जून 2026। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 16 जून 2026। सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार द्वारा नेशनल स्ट्रीट वेंडर एसोसिएशन के सौजन्य से रुड़की नगर निगम क्षेत्र के स्ट्रीट फूड-वेंडरो, रेस्टोरेंट एवं ढाबा – का संचालन करने वाले खाद्य कारोबारी कर्ताओ के लिए फास्टेक (tostech) ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि फास्टेक ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन होटल प्रीफर्ड रामपुर तिराहे के पास किया गया। नेशनल स्ट्रीट वेंडर वेंडर एसोशिएशन राजीव उपाध्याय ने 50-50 प्रशिक्षणार्थी को खाद सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 16 जून 2026। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर. के. सिंह ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मदर केयर क्लीनिक कनखल हरिद्वार में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत पाई गई अनियमितताओं जिसमें बिना पंजीकरण कराए अल्ट्रासाउंड केंद्र का संचालन किये जाने के कारण माननीय न्यायालय हरिद्वार में तत्कालीन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा परिवाद योजित किया गया था , जिसमें माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार द्वारा केंद्र स्वामी के विरुद्ध की गई कार्यवाही एवं अधिनियम का पालन न करने के कारण दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि अधिनियम का पूर्ण…

