फुरकान अंसारी। हरिद्वार 11 सितंबर 2026।शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमणमुक्त करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने ललतारौ पुल से लेकर बाल्मीकि चौक तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 11 सितम्बर, 2026। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने अवगत कराया है कि कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार की ओर से 16 सितंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मेले में हरिद्वार क्षेत्र की करीब 7-8 औद्योगिक इकाइयों के शामिल होने की संभावना है। कंपनियों की संख्या में बदलाव हो सकता है। मेले में करीब 400 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा। जिनमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट,…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 11 सितम्बर, 2026* जिला सैनिक परिषद की तृतीय त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में श्री गोविंद बल्लभ पंत सभागार, रोशनाबाद में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं, ब्लॉक प्रतिनिधियों तथा पूर्व सैनिक कल्याण समिति लालढांग के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याएं उठाईं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डॉ. सरिता पंवार (सेवानिवृत्त) ने बैठक का संचालन करते हुए पिछली त्रैमासिक बैठक में उठाए गए बिंदुओं और उन पर हुई कार्रवाई की जानकारी दी। बैठक में शहीद स्मारक के लिए भूमि चिन्हीकरण,…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 11 सितम्बर, 2026। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, विंग कमांडर डा० सरिता पॅवार (से०नि०) ने अवगत कराया है कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय हरिद्वार के अंतर्गत लक्सर और नारसन ब्लॉक में ब्लॉक प्रतिनिधि का एक-एक पद रिक्त है। दोनों पदों को मानदेय के आधार पर भरा जाना है। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अनुसार उत्तराखंड के मूल निवासी तथा संबंधित लक्सर एवं नारसन ब्लॉक के हवलदार से सूबेदार रैंक अथवा समकक्ष रैंक तक के पूर्व सैनिक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचना प्रकाशित होने की…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 11 सितंबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन को लेकर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि जनपद में मतदाता सूची का जो अंतिम प्रकाशन पूर्व में 15 सितंबर को होना था, उसकी तिथि बढ़ाकर अब 3 अक्टूबर कर दी गई है। बैठक के दौरान उन्होंने फॉर्म 6, 7 और 8 के निस्तारण (डिस्पोजल) के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 11 सितंबर 2026।खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भ्रामक विज्ञापनों एवं खाद्य उत्पादों पर किए जा रहे गलत दावों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान खाद्य तेल उत्पादों के लेबल, प्रीत लाइट गोल्ड मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल के विज्ञापनों तथा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित जानकारी की जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर तीन कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं। सहायक आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन द्वारा खाद्य पदार्थ- फ्रीट लाइट गोल्ड मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल के लेबल पर ग्राहकों के लिये…
फुरकान अंसारी। कलियर। पिरान कलियर शरीफ उर्स मेले में हरिद्वार पुलिस और नेक्सोरा टेक्नोलॉजी की स्मार्ट सेफ्टी टैग टीम की पहल रंग लाई। भीड़भाड़ के बीच परिवार से बिछड़े 23 बच्चों को सुरक्षित उनके माता-पिता और अभिभावकों से मिलाया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने 11 सितंबर को स्मार्ट सेफ्टी टैग टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण में उर्स मेले के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। मेले में बड़ी…
फुरकान अंसारी। मंगलौर। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने, उसके साथ दुष्कर्म करने तथा परिजनों द्वारा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग के परिजन की ओर से कोतवाली मंगलौर में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि एक युवक उनकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस मामले में युवक के परिजनों ने भी पीड़ित परिवार के साथ…
फुरकान अंसारी हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी के नेतृत्व में न्यू अंबरीश कुमार विचार मंच के अध्यक्ष सोम त्यागी एवं पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर मांगपत्र सौंपा। न्यू अंबरीश कुमार विचार मंच की ओर से सौंपे गए मांगपत्र में अध्यक्ष सोम त्यागी ने कहा कि अर्धकुंभ मेला-2026 के दृष्टिगत गंगा तट पर नवनिर्मित घाट श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक स्थल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने मांग की कि ऋषिकुल स्थित नवनिर्मित गंगा घाट का…
फुरकान अंसारी। रोशनाबाद। पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद के कक्षा 10वीं के छात्र कुलश्रेष्ठ ने Vovinam Martial Arts में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल के साथ-साथ हरिद्वार पुलिस का नाम रोशन किया है। जम्मू-कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कुलश्रेष्ठ का चयन आगामी नवंबर माह में कंबोडिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद पहुंचकर प्रतिभावान छात्र कुलश्रेष्ठ को राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित…

