फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 01जुलाई, 2026।उत्तराखण्ड शासन के परिवहन सचिव श्री बृजेश कुमार संत ने आज सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कार्यालय, हरिद्वार का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, अभिलेखों के रखरखाव, नागरिक सुविधाओं, डिजिटल सेवाओं, कार्यालय की कार्यप्रणाली तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनहितकारी कार्य संस्कृति अपनाने के निर्देश दिए। सचिव महोदय ने कार्यालय में संचालित विभिन्न सेवाओं का अवलोकन करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, परमिट, कराधान, फिटनेस, ग्रीन कार्ड तथा अन्य नागरिक सेवाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष बल दिया।…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 1जुलाई, 2026।जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रभारी सचिव वीके संत ने बुधवार को विकास भवन स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों में आने वाले आमजन की समस्याओं एवं कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने बाल विकास विभाग में कर्मचारियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति की जानकारी ली तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद की कोई भी गर्भवती एवं धात्री महिला पंजीकरण से वंचित न रहे और…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 1 जुलाई, 2026।जनपद प्रभारी सचिव वीके संत ने बुधवार को विकास भवन सभागार में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें। बैठक में स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, शिक्षा, बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, समाज कल्याण, राष्ट्रीय ग्रामीण…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 30 जून 2026।आयुर्वेद विभाग हरिद्वार द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र, बहादराबाद में आयोजित त्रिदिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर के द्वितीय दिवस भी बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियों के माध्यम से रोगियों का परीक्षण, परामर्श एवं उपचार किया गया। शिविर में डॉ. विशाल प्रभाकर (प्रभारी चिकित्साधिकारी), डॉ. सोरमी सोमकर (एम.एस., शल्य चिकित्सक), डॉ. विजेंद्र कुशवाह (क्षारसूत्र विशेषज्ञ), डॉ. विकास दुबे (पंचकर्म विशेषज्ञ) तथा डॉ. संजय कुमार द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं। पंचकर्म, अग्निकर्म, जलौकावचारण एवं क्षारसूत्र चिकित्सा के…
फुरकान अंसारी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में उत्तराखण्ड राज्य से संबंधित सड़क एवं अवसंरचना विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, सीमांत क्षेत्रों की सामरिक एवं रणनीतिक महत्ता, तीर्थाटन, पर्यटन तथा आपदा प्रबंधन की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए राज्य में सुदृढ़ एवं आधुनिक सड़क नेटवर्क के विकास की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने राज्य के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय का अनुरोध किया। केंद्रीय सड़क…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। ग्राम गिद्दावाली, थाना खानपुर क्षेत्र में मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया। तस्कर के कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं शराब बनाने में प्रयुक्त भट्टी उपकरण बरामद किए गए। मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया है।
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 30 जून 2026। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है कि वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 30 जून 2026। सहायक निबंधक सहकारिता श्रीमती मोनिका चुनेरा ने अवगत कराया है कि सहकारिता मंत्रालय के गठन के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशन में आयोजित सहकारिता सप्ताह के दूसरे दिन जनपद हरिद्वार में सहकारी समितियों एवं मुख्यालय स्तर पर सहकारिता चौपाल का आयोजन किया गया। विकास भवन सभागार, रोशनाबाद में आयोजित सहकारिता चौपाल में सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, दुग्ध विकास विभाग, उद्यान विभाग तथा कृषि…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 30 जून 2026। मानसून के दौरान संभावित आपदाओं एवं आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) तथा उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के तत्वावधान में मंगलवार को टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस अभ्यास में आपदा नियंत्रण कक्ष, हरिद्वार से संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सचिव, आपदा प्रबंधन विनोद सुमन ने कहा कि मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 30 जून 2026। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार में संचालित लक्ज़री स्लीपर बसों के विरुद्ध दिनांक 28 एवं 29 जून को विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिद्वार सुश्री नेहा झा द्वारा किया गया, जबकि बसों का तकनीकी निरीक्षण संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आनंद वर्धन द्वारा किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न मार्गों पर संचालित लक्ज़री स्लीपर बसों की परमिट शर्तों, फिटनेस, संरचनात्मक सुरक्षा, तकनीकी मानकों एवं अन्य वैधानिक अभिलेखों की गहन जांच…

