फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामपुर पुलिस ने कांगड़ी क्षेत्र में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से गांजा बिक्री में इस्तेमाल होने वाली 1210 छोटी पन्नियां, एक ओप्पो मोबाइल फोन और 600 रुपये की नकदी भी बरामद की है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 सितंबर 2026 को कोतवाली श्यामपुर पुलिस टीम कांगड़ी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

 

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से दो किलोग्राम गांजा, एक ओप्पो मोबाइल फोन और 600 रुपये नकद बरामद हुए। उसके बैग की तलाशी में गांजे की बिक्री के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 1210 छोटी पन्नियां भी मिलीं। पूछताछ में आरोपी ने गांजे को छोटी-छोटी पन्नियों में भरकर बेचने की बात स्वीकार की।

 

पुलिस ने आरोपी राजा पुत्र ब्रह्मदेव सैनी, निवासी ग्राम सरवारा अरोय, थाना कंसी सिमड़ी, जनपद दरभंगा, बिहार, हाल निवासी गली नंबर-3, कांगड़ी, थाना श्यामपुर, हरिद्वार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

बरामदगी: दो किलोग्राम गांजा, 1210 छोटी पन्नियां, एक ओप्पो मोबाइल फोन और 600 रुपये नकद।

 

पुलिस टीम में प्रभारी चौकी चंडीघाट देवेंद्र सिंह तोमर, कांस्टेबल राहुल देव, कांस्टेबल विनीत और कांस्टेबल अनिल रावत शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply