फुरकान अंसारी।

लक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी पूर्व में भी चोरी और नकबजनी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर 2026 को राजीव कुमार निवासी सीमली, थाना लक्सर ने घर के बाहर खड़ी अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल UK08A53656 चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में मु0अ0सं0 912/2026 पंजीकृत किया गया। इसी दिन गोविन्द निवासी तुगलपुर, थाना खानपुर ने अपनी HF Deluxe UK17H0961 मोटरसाइकिल चोरी होने की तहरीर दी, जिस पर मु0अ0सं0 924/2026 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर को जल्द से जल्द घटनाओं का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों का गठन किया गया।

 

गठित टीमों ने स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने के साथ डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल और वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के दौरान लक्सर क्षेत्र से जिशान और अहसान को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ हिरासत में लिया गया।

 

पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर दोनों मुकदमों से संबंधित मोटरसाइकिलों के अलावा कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी चोरी और नकबजनी के मामलों में जेल जा चुके हैं। आरोपी अहसान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

बरामद वाहन

 

1. स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, चेसिस नंबर MBLHAR080JHJ03562, इंजन नंबर HR10AGJHJA3176 — मु0अ0सं0 912/2026 से संबंधित।

2. HF Deluxe UK17H0961, चेसिस नंबर MBLHA7159J9C04105 — मु0अ0सं0 924/2026 से संबंधित।

3. मोटरसाइकिल, चेसिस नंबर MBLHAW082KHJ38362।

4. मोटरसाइकिल रजि. नं. HR08U4616 — केवल ढांचा बरामद।

5. स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, चेसिस नंबर MBLHA10EJ8HM09330।

 

आरोपी जिशान का आपराधिक इतिहास

 

– मु0अ0सं0 676/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना पथरी।

 

आरोपी अहसान का आपराधिक इतिहास

 

– मु0अ0सं0 715/2023, धारा 380/411 भादवि, कोतवाली लक्सर।

– मु0अ0सं0 1009/2023, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम, कोतवाली लक्सर।

– मु0अ0सं0 246/2024, धारा 379/411 भादवि, कोतवाली लक्सर।

– मु0अ0सं0 515/2025, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, कोतवाली लक्सर।

– मु0अ0सं0 516/2025, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, कोतवाली लक्सर।

– मु0अ0सं0 1201/2025, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम, कोतवाली लक्सर।

 

पुलिस टीम

 

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय, उपनिरीक्षक आशीष भट्ट, हेड कांस्टेबल शमशेर खान, कांस्टेबल मनोज शर्मा और कांस्टेबल महिपाल (सीआईयू, रुड़की) शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply