फुरकान अंसारी। मुख्यमंत्री धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी पत्रकारों का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड केवल प्राकृतिक सौन्दर्य और आध्यात्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि तीव्र गति से विकास के नए आयाम स्थापित करने वाला राज्य भी बन रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के पत्रकारों का उत्तराखण्ड भ्रमण राज्य की सांस्कृतिक, सामाजिक, ऐतिहासिक एवं विकास यात्रा को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। जिला पंचायत सभागार में गुरुवार को ‘खबर की ताकत’ समाचार पत्र का विमोचन समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय jउपस्थिति रही। अतिथियों ने समाचार पत्र का विमोचन करते हुए इसे जनसरोकारों की सशक्त आवाज बताया तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के लिए शुभकामनाएं दीं। समाचार पत्र की संपादक उपासना तेश्वर ने अपने संबोधन में कहा कि ‘खबर की ताकत’ केवल एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज बनने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र का…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार।नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड संख्या-4 में S-364 के सामने स्थित पार्क के सौंदर्यकरण एवं क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों का स्वागत करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल आधारभूत सुविधाओं का विकास करना ही नहीं, बल्कि नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर वातावरण उपलब्ध कराना भी है। पार्क के सौंदर्यकरण से बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर वातावरण में समय…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार: जन अधिकार पार्टी (ज.) द्वारा आज वन विभाग हरिद्वार में व्याप्त भ्रष्टाचार, अवैध खनन, अवैध कटान व फर्जी प्लांटेशन, बाघ हत्याऔर अवैध वसूली के विरोध में पैदल मार्च कर डी एफ ओ कार्यालय हरिद्वार कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएफओ कार्यालय हरिद्वार के बाहर स्वप्निल अनिरुद्ध का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम जन अधिकार पार्टी (ज.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आज़ाद अली की उपस्थिति में एवं राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया। …
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। एसपी ट्रैफिक निशा यादव और एसपी सिटी अभय सिंह मातहत के साथ स्थलीय परीक्षण के लिए बैरागी कैंप पहुंचे। हरिद्वार पुलिस के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने मौका मुआयना कर टीम के सदस्यों को निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को समय से पूरा करने व योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए अपने अनुभव व वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर सुझाव देने के निर्देश दिए।
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 03 जुलाई 2026।कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के उद्देश्य से मेले के लिए विकसित की जा रही अवस्थापना सुविधाओं से संबंधित निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता व प्रगति की विभिन्न स्तरों से निरंतर निगरानी की जा रही है। शासन एवं मेला प्रशासन के अधिकारी समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का आकलन कर रहे हैं तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को गढ़वाल मंडल के आयुक्त श्री आनन्द स्वरूप ने हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला-2027 से जुड़ी…
*प्रेस विज्ञप्ति* *जनपद में 4 जुलाई से 30 जुलाई तक सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित होंगे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम* *राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की दि जायेंगी जानकारी एवं पात्र व्यक्तियों को किया जाएगा लाभान्वित* फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 03 जुलाई, 2026। राज्य सरकार द्वारा विगत 5 वर्षों में किए गए विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर 4 जुलाई से 30 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा के तहत थीम आधारित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे। कार्यक्रम के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 3 जुलाई, 2026। आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत हरिद्वार जनपद के प्रभारी मंत्री श्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को सीसीआर सभागार में अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कांवड़ यात्रा के संचालन के लिए तैयार की गई कार्ययोजना पर विभागवार चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री ने सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। लाखों श्रद्धालु आस्था और विश्वास के साथ…
फुरकान अंसारी।हरिद्वार,01जुलाई।रुड़की से देहरादून स्थित उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय राजीव भवन पहुंचकर उत्तराखंड कांग्रेस असंगठित कामगार के प्रदेश प्रवक्ता एवं उत्तराखंड कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सचिव नीरज अग्रवाल ने प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने राजेंद्र भंडारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए केक खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।अपने संबोधन में नीरज अग्रवाल ने कहा कि राजेंद्र भंडारी का संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से पार्टी को…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 1 जुलाई, 2026।आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ मेले को सुगम सुव्यवस्थाएं, सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए कि कांवड़ मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं हर हाल में 25 जुलाई तक पूरी कर ली जाएं। इस वर्ष कांवड़ मेला 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होगा। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों को…

