फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत जनपद के निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए पात्र परिवारों से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश के लिए निर्धारित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों की प्रक्रिया पूरी कर आरटीई के प्रावधानों के अनुसार पात्र बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा।

 

पात्र अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर ऑनलाइन आवेदन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Share.
Leave A Reply