फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बीएचईएल क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले हथौड़ी, सरिया का टुकड़ा, छेनी और प्लास बरामद हुए हैं। पुलिस की तत्परता से चोरी की बड़ी घटना होने से पहले ही आरोपियों को दबोच लिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर की रात रानीपुर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एचआरडीसी चौक के पास झाड़ियों की आड़ में तीन संदिग्ध व्यक्ति बैठे हैं और उनके पास चोरी करने के औजार हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और झाड़ियों में छिपकर बीएचईएल क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

 

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक लोहे की हथौड़ी, सरिया का टुकड़ा, लोहे की छेनी और एक प्लास बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी के चलते वे हथौड़ी, छेनी, सरिया और प्लास लेकर बीएचईएल क्षेत्र में किसी बंद दुकान या घर में चोरी करने की योजना बना रहे थे।

 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 321/26, धारा 313 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. आकाश उर्फ पतूड़ी, पुत्र लालू, निवासी सम्राट मार्केट, रावली महदूद, थाना सिडकुल, उम्र 26 वर्ष।

2. सुमित, पुत्र धर्मेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम कुंवर बथुआं, थाना फुलौरिया, जिला गोपालगंज, बिहार, हाल निवासी पप्पू चौहान का किरायेदार, सम्राट मार्केट, थाना सिडकुल, उम्र 19 वर्ष।

3. शिवकुमार उर्फ शिवा, पुत्र सुखवीर, निवासी शेरनगर नरेनी, थाना कोतवाली शहर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी पप्पू चौहान का किरायेदार, सम्राट मार्केट, थाना सिडकुल, उम्र 19 वर्ष।

 

बरामदगी

 

– लोहे की हथौड़ी

– लोहे की सरिया का टुकड़ा

– लोहे की छेनी

– एक प्लास

 

आकाश उर्फ पतूड़ी का आपराधिक इतिहास

 

आकाश के खिलाफ हरिद्वार जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत छह मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें थाना सिडकुल में वर्ष 2023, 2024, 2025 और 2026 के मामले तथा थाना ज्वालापुर में वर्ष 2026 का मामला शामिल है।

 

पुलिस टीम

 

प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी, उपनिरीक्षक पुनीत दनौसी (चौकी प्रभारी सुमननगर), अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, हेड कांस्टेबल जगदेव, कांस्टेबल विवेक गुसांई, कांस्टेबल प्रेम सिंह दानू और कांस्टेबल सर्वजीत सिंह शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply