फुरकान अंसारी। ऋषिकेश। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम में देहरादून जनपद के विकास को नई गति प्रदान करते हुए ₹172.78 करोड़ लागत की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹46.50 करोड़ लागत की 13 योजनाओं का लोकार्पण किया। *इस प्रकार उन्होंने कुल ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपद को महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी।* *………….शिलान्यास…………..* ₹ 61.87 लाख की जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भगवानपुर के अंतर्गत ललित…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। ऋषिकेश। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता रही। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया एवं मुख्यमंत्री को उनके कार्याकाल के सफलतम 5 साल होने पर बधाई दी। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में देहरादून, हरिद्वार एवं टिहरी जनपदों के विभिन्न विभागों ने समन्वित रूप से सेवाएं प्रदान कीं। ‘इंटीग्रेटेड एफर्ट’ (एकीकृत प्रयास) के तहत आमजन की समस्याओं…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार/भीमताल (नैनीताल), 4 जुलाई 2026 ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में नवनिर्मित अकादमिक ब्लॉक एवं आधुनिक ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों का शुभारंभ भी किया। साथ ही संस्थान के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं ग्राफिक एरा कौशल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत निःशुल्क सर्टिफिकेट कोर्स कर रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए यह अवसर विशेष महत्व का है, क्योंकि…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 4 जुलाई, 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में आज शनिवार को ऋषिकुल चौक स्थित कश्यप घाट पर विशेष स्वच्छता एवं गाजर घास उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य घाट क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाना तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की प्रेरणा से नगर निगम हरिद्वार, आईटीसी मिशन सुनहरा कल तथा श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम ने संयुक्त रूप से श्रमदान किया। अभियान के दौरान घाट परिसर और आसपास फैले कचरे की व्यापक सफाई…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 4 जुलाई, 2026।अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को रोशनाबाद स्थित जिला कार्यालय सभागार में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा-17 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति के सदस्यों ने अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, पीड़ितों को समयबद्ध सहायता और अपराधों की रोकथाम को लेकर विभिन्न सुझाव दिए। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एससी-एसटी एक्ट के 13 प्रकरण प्राप्त हुए हैं। इनमें से 10…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कप्तान नवनीत सिह के निर्देश पर एसपी सिटी अभय सिंह द्वारा आज एसपी सिटी कार्यालय में नगर क्षेत्र के सभी विवेचकों का ओआर लिया गया। इस दौरान श्री अभय सिंह द्वारा मुकदमों के गुण दोष के आधार पर निश्चित समयावधि के भीतर निस्तारण करने पर जोर दिया ताकी जांच/विवचना का निष्कर्ष ठोस तरीके से व समय से न्यायालय तक पहुंचे तथा पीड़ित पक्ष को समय से न्याय मिल पाए।
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 4 जुलाई, 2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के सफलता के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों , अधिकारीयों, कर्मचारीयों एवं आमजन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना। कार्यक्रम को संबोधित…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 04 जुलाई, 2026। आयुक्त गढ़वाल मण्डल आनंद स्वरूप ने शुक्रवार को विधानसभा संख्या-35 हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या 32, 33 एवं 34 का क्षेत्र भ्रमण कर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी, तहसीलदार हरिद्वार, संबंधित बीएलओ एवं स्थानीय मतदाताओं से बातचीत कर गणना प्रपत्र फार्म के वितरण एवं संग्रहण की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मतदेय स्थल संख्या 32 की बीएलओ विनीता शर्मा ने बताया कि कुल 1118 मतदाताओं…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। आज दिनांक 03 जुलाई, 2026 को नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार, श्री नंदन कुमार की अध्यक्षता में आगामी कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों के संबंध में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, अधिशासी अभियंता श्रीमती रचना पायल, सहायक नगर आयुक्त श्री महेंद्र यादव तथा मुख्य सफाई निरीक्षक श्री श्रीकांत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी कांवड़ मेले हेतु नगर निगम द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। नगर आयुक्त महोदय ने निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 3 जुलाई 2026। उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। धार्मिक एवं पर्यटन नगरी हरिद्वार में शुक्रवार को ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के सहयोग से प्रदेश का पहला ‘हिलांस’ रिटेल आउटलेट प्रारंभ हुआ। इस आउटलेट का संचालन श्रद्धा महिला स्वायत्त सहकारिता द्वारा किया जाएगा। यह केवल एक बिक्री केंद्र नहीं, बल्कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हजारों महिलाओं की मेहनत, कौशल और आत्मनिर्भरता को बाजार से जोड़ने वाला सशक्त मंच है। यह पहल ऐसे…

