फुरकान अंसारी।

हरिद्वार, 16 सितम्बर 2026। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार द्वारा बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जगजीतपुर (हरिद्वार) में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे हुआ, जिसमें सिडकुल हरिद्वार की 09 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
रोजगार मेले में कुल 93 युवाओं ने प्रतिभाग कर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए साक्षात्कार दिए। साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत 24 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया तथा अंतिम चरण में 14 युवाओं का चयन विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए किया गया।
जिला सेवायोजन कार्यालय ने युवाओं से अपील की है कि वे विभाग द्वारा समय-समय पर आयोजित रोजगार मेलों एवं सेवायोजन संबंधी गतिविधियों का लाभ उठाकर रोजगार के अवसरों का अधिकाधिक उपयोग करें।
यह रोजगार मेला स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने तथा उन्हें बेहतर अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Share.
Leave A Reply