फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 19 जुलाई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दिनांक 18.07.2026 को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान लक्सर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 02 व्यक्तियों को अवैध चाकू के साथ हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ एवं परिस्थितियों के आधार पर दोनों आरोपी थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस टीम की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से समय रहते दोनों…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 18 जुलाई 2026।आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने शनिवार को भगवानपुर तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय में संचालित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।आयुक्त ने कहा कि तहसील कार्यालय में अपनी समस्याओं एवं कार्यों को लेकर आने वाले क्षेत्रवासियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए तथा उनकी शिकायतों एवं प्रकरणों का तत्परता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 18 जुलाई 2026।आगामी कुम्भ मेले की तैयारियों के तहत धर्मनगरी हरिद्वार के पौराणिक क्षेत्र कनखल स्थित ऐतिहासिक झण्डा चौक का सुधार एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मेला प्रशासन ने इस महत्वाकांक्षी योजना का प्रारूप तैयार कर स्थानीय नागरिकों एवं हितधारकों के सुझावों के अनुरूप इसे शीघ्र धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती के नेतृत्व में मेला प्रशासन के अधिकारियों एवं अभियंताओं की टीम ने शनिवार को झण्डा चौक का स्थलीय निरीक्षण किया और स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित योजना पर विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 18 जुलाई 2026।जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शनिवार को हरिद्वार नगर क्षेत्र में शंकर आश्रम से ऋषिकुल चौक तक खाद्य सुरक्षा एवं तहसील प्रशासन, बाट-माप विभाग तथा औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा होटलों, ढाबों, रेस्तरां, स्ट्रीट फूड विक्रेताओं एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान हरिद्वार नगर क्षेत्र में 20 से अधिक विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी प्रतिष्ठानों में खाद्य पंजीकरण, रेट लिस्ट, कमर्शियल सिलेंडरों की जांच की गई। कुछ…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 18 जुलाई 2026। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल से जिला पंचायत राज अधिकारी के पद से हस्तांतरित होकर आए मोहम्मद मुस्तफा खान ने आज जिला पंचायतराज अधिकारी हरिद्वार के पद पर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 18 जुलाई 2026।अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2026 के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में, वर्षों से बंद पड़ी ‘वैक्यूम वेस्ट लीटर पिकर मशीन’ को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सफलतापूर्वक संचालित किया गया है। इस उपलब्धि को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन में एक मील का पत्थर माना जा रहा है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में एक बड़ी सफलता यह पहल हरिद्वार में…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,18 जुलाई 2026। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण संबंधी दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत पालन को सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देश पर जनपदभर में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि स्तर पर संचालित हो रहे 94 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाए गए। पुलिस द्वारा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान शहर क्षेत्र से 31 तथा देहात क्षेत्र से 63 लाउडस्पीकर निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित पाए गए, जिन्हें मौके पर ही हटवा दिया गया। संबंधित प्रबंधकों एवं…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार।आज दिनांक 18.07.2026 को ब्लॉक सभागार, लक्सर में उत्तराखण्ड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षता में जन-जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं अन्य उपस्थित नागरिकों को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), हरिद्वार तथा साइबर सेल, हरिद्वार द्वारा नशे के दुष्प्रभाव एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान नशे के दुष्परिणामों पर आधारित जागरूकता वीडियो प्रदर्शित किए गए तथा युवाओं और समाज पर नशे के दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक, OTP धोखाधड़ी, डिजिटल भुगतान सुरक्षा एवं अन्य…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 18 जुलाई 2026।आयुक्त गढ़वाल मंडल आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में विधानसभा क्षेत्र 28-भगवानपुर (अ.जा.) के विधायक एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण करने तथा पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए सहयोग…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 18 जुलाई 2026। आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को शहर क्षेत्र के प्रमुख पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरागी कैंप, दक्ष द्वीप एवं पंतद्वीप पार्किंग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पार्किंग स्थलों पर सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, हाई मास्ट लाइट, शौचालयों की उपलब्धता तथा पर्याप्त पेयजल व्यवस्था को समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने…

