हरिद्वार, 10 जनवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज़/जानलेवा मांझे की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ज्वालापुर क्षेत्र में पतंग व मांझा विक्रय करने वाली दुकानों की गहनता से जांच की गई। पुलिस टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे की बिक्री पूर्णतः बंद रखें। इस संबंध में दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए कड़ी चेतावनी दी गई कि यदि किसी के द्वारा प्रतिबंधित मांझे का विक्रय किया जाता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक…
Author: Janta Updates
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 10 जनवरी 26। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक मदन कौशिक के कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। घेराव के लिए निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेमनगर गेट के सामने एकत्र हुए और खन्ना नगर स्थित विधायक के कार्यालय की ओर बढ़े। खन्ना नगर से कुछ दूरी पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कार्यकर्ता…
(फुरकान अंसारी)हरिद्वार, 9 जनवरी 2026। सराय क्षेत्र स्थित गायत्री विहार कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कॉलोनीवासी इससे बेहद परेशान हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार आवारा कुत्ते कई बार बच्चों के पीछे दौड़ते हुए देखे गए हैं, जिससे बच्चों और अभिभावकों में भय का माहौल बना हुआ है।इतना ही नहीं, आवारा कुत्तों ने एक बकरी और उसके बच्चे पर हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। कॉलोनीवासियों ने नगर निगम से इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।वहीं ज्वालापुर क्षेत्र में अंबेडकर चौक से दरगाह…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 9 जनवरी 2026। आज जन अधिकार पार्टी जनशक्ति द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश स्तर के साथ-साथ हरिद्वार के स्थानीय जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण कौशिक ने हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार से पाँचवीं बार विधायक बनने के बावजूद वे जनता की समस्याओं से कटे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने मंशा देवी में हुई भगदड़ का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना में कई श्रद्धालुओं की जान गई, लेकिन आज तक न तो निष्पक्ष जांच…
(फुरकान अंसारी)
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में देहरादून जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों से जुड़े निर्माण कार्यों के दौरान बिजली, पानी, गैस की भूमिगत लाईन सहित अन्य जो भी कार्य होने हैं, उन्हें संबंधित विभाग आपसी समन्वय कर निर्धारित समयावधि के अन्दर कार्य पूर्ण करें। सभी विभाग वर्षभर में प्रस्तावित कार्यों को सूचीबद्ध कर कार्य करें। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर समय निर्धारित करते हुए ही कार्य करने की अनुमति…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 08 जनवरी। जिला हरिद्वार में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री आमजन और पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। अब तक इस घातक मांझे की चपेट में आकर अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। जबकि कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ चुकी है। बसंत त्यौहार नजदीक आने से पतंगबाज चाइनीज मांझे का इस्तेमाल कर रहे हैं उसी मौत के मांझे में उलझे पक्षी पेड़ों पर लटके देखे जा रहे हैं। इसके बावजूद भी चाइनीज मांझे की बिक्री और भंडारण पर प्रभावी रोक नहीं लग पाई है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल…
( फुरकान अंसारी ) रुड़की, 8 जनवरी 2026।प्रेस क्लब भवन पर पत्रकारों ने एकजुट होकर वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राव शाहनवाज खां को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उनके जीवन से जुड़े संस्करणों को याद करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि वास्तव में राव शाहनवाज खां पत्रकारिता की नींव थे।उन्होंने अपने जीवन काल में पत्रकारिता में जितना भी समय व्यतीत किया,उसमें उन्होंने उच्च मापदंडों को विकसित किया।उनकी निर्भीक लेखनी से अधिकारी वर्ग और सत्ता पक्ष के लोग हमेशा कांपते थे,क्योंकि वह निडर और निर्भीक होकर पत्रकारिता करते थे।वह गलत और अन्याय के खिलाफ लिखते थे।उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन…
(7 जनवरी 2026) हरिद्वार के कलियर में पुरानी गंगा नहर किनारे सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी मजार को प्रशासन और यूपी सिंचाई विभाग टीम की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर चलाए जा रहे अवैध अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ, सीओ नरेंद्र पंत, तहसीलदार विकास अवस्थी, यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ अर्जुन सिंह ओर डीआरओ मुनेश कुमार धीमान के नेतृत्व में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम…
(फुरकान अंसारी) देहरादून, 7 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता श्री वीरेंद्र सिंह भंडारी एवं माता श्रीमती सोनी देवी ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रकरण से संबंधित अपने मंतव्य एवं भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इस प्रकरण में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान करने तथा उनकी मांगों पर…

