फुरकान अंसारी हरिद्वार, 4 अक्टूबर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने अर्द्धकुंभ बजट के दुरूपयोग का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आलोक शर्मा ने कहा कि कुंभ निर्माण कार्यों में निष्पक्षता और पारदर्शिता नहीं अपनाई जा रही है। राज्य एवं केंद्र सरकार की घोर लापरवाही के कारण निर्गत किए गए 709 करोड़ के कुंभ बजट का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कुंभ निर्माण कार्यों को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग करते हुए कहा निर्माण कार्यों को लेकर भाजपा के पार्षद भी सवाल उठा रहे हैं। आलोक शर्मा ने ज्वालापुर…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार । दिनांक 26.09.2026 से 28.09.2026 तक डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर, हरिद्वार में आदरणीय प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार कपिल जी के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में भारत सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं अभिव्यक्तिपरक प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर दिनांक 28.09.2026 को मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदरणीय श्री अमित चौहान जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार कपिल जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत समृद्धि…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,04/10/2026। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने अनुरक्षण शाखा (गंगा) एवं पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में संचालित, प्रस्तावित एवं आगामी सीवरेज तथा पेयजल योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। विधायक ने अधिकारियों को जनहित से जुड़ी इन योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में आगे बढ़ाने तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न करने के स्पष्ट निर्देश दिए। बैठक में KFW योजना फेस-2 के अंतर्गत जगजीतपुर क्षेत्र में चल रहे सीवरेज कार्य की समीक्षा करते हुए विधायक आदेश चौहान ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में अभी सीवर लाइन डालने का कार्य शेष है,…
फुरकान अंसारी रुड़की।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने मंगलौर रोड स्थित आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों का सम्मान किया।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने विजयी टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बड़े ही गौरव की बात है कि नगर के युवा बच्चे फुटबॉल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि यह खेल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाला खेल है और इस खेल के माध्यम से आज के युवा अपना कैरियर बनाने की दिशा में बेहतर प्रदर्शन के माध्यम से ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं।उन्होंने इन युवा खिलाड़ियों…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 4 अक्टूबर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार देर रात रुड़की ब्लॉक के नन्हेड़ा अनेतपुर स्थित एक पनीर निर्माण इकाई पर छापेमारी कर प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के निर्माण का मामला पकड़ा। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 2 क्विंटल सेमी-प्रोसेस्ड पनीर, पामोलीन ऑयल और स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद किया गया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड विनय शंकर पांडेय और जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देश पर उपायुक्त गढ़वाल मंडल आर.एस. रावत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम में सहायक आयुक्त हरिद्वार महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी…
फुरकान अंसारी। देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद शनिवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। अंतिम सूची में कुल 71,58,949 मतदाता शामिल हैं। 8 जून से शुरू हुए पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्रदेश में पहले 79.60 लाख मतदाता दर्ज थे। 14 जुलाई को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में 71.33 लाख नाम शामिल किए गए थे। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची में 1,29,872 नए मतदाता जोड़े गए, जबकि 1,04,708 नाम हटाए गए। 34.21 लाख…
फुरकान अंसारी। देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद शनिवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। अंतिम सूची में कुल 71,58,949 मतदाता शामिल हैं। 8 जून से शुरू हुए पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्रदेश में पहले 79.60 लाख मतदाता दर्ज थे। 14 जुलाई को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में 71.33 लाख नाम शामिल किए गए थे। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची में 1,29,872 नए मतदाता जोड़े गए, जबकि 1,04,708 नाम हटाए गए। 34.21 लाख…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार/खानपुर। देर रात खानपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और एक संदिग्ध बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ले रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 04 अक्टूबर 2026 की रात चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर पुलिस टीम के साथ शाहीपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सिकंदरपुर की ओर से एक संदिग्ध टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने टेंपो को रोकने का प्रयास…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार/मंगलौर। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने ग्राम उदलहेड़ी में बंद मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत लगभग 100 प्रतिशत चोरी का माल और घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को ग्राम उदलहेड़ी निवासी रोहित पुत्र सतपाल ने अपने बंद मकान में अज्ञात चोरों द्वारा सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए जाने की शिकायत कोतवाली मंगलौर में…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गौकशी के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मौके से एक जीवित गौवंश को भी बरामद किया। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों एवं गौकशी से जुड़े मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार चेकिंग एवं गश्त की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा पुलिस टीमों को क्षेत्र में सक्रिय करते हुए सतर्कता के साथ गश्त…

