फुरकान अंसारी।
हरिद्वार/मंगलौर। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने ग्राम उदलहेड़ी में बंद मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत लगभग 100 प्रतिशत चोरी का माल और घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को ग्राम उदलहेड़ी निवासी रोहित पुत्र सतपाल ने अपने बंद मकान में अज्ञात चोरों द्वारा सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए जाने की शिकायत कोतवाली मंगलौर में दर्ज कराई थी। मामले में मु0अ0सं0 411/2026, धारा 305ए बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने तत्काल घटना के अनावरण के निर्देश दिए थे। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक मंगलौर भगवान मेहर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, सुरागरसी-पतारसी और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।
जांच के दौरान पुलिस टीम मुख्य आरोपी सुधांशु तक पहुंची। पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गाजियाबाद से हिरासत में लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान सुधांशु अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम उदलहेड़ी आया हुआ था। इस दौरान उसने गांव में एक ऐसे मकान की रेकी की, जिसमें कोई नहीं रह रहा था। इसके बाद उसने अपने साथियों को गाजियाबाद से बुलाया। आरोपी 6 अगस्त 2026 की रात वैगनआर कार से गांव पहुंचे और मकान की छत तोड़कर अंदर दाखिल हुए तथा चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपी
1. निवासी ग्राम दतियाना, थाना छपार।
2. निवासी सोनिया बिहार, गाजियाबाद।
3. निवासी बागपत।
4. निवासी छपार, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश।
बरामदगी
– पीली धातु का 01 लॉकेट
– पीली धातु के 01 टॉप्स
– पीली धातु का 01 कंगन
– सफेद धातु की 06 पाजेब
– सफेद धातु के 03 बिछुए
– घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार संख्या UP-14MT-0350
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर, उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक गजपाल राम, कांस्टेबल तेजपाल, आबिद, रणवीर, शहजाद तथा सीआईयू रुड़की से हेड कांस्टेबल मनमोहन और कांस्टेबल आशीष शर्मा शामिल रहे।


