फुरकान अंसारी।
हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गौकशी के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मौके से एक जीवित गौवंश को भी बरामद किया।

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों एवं गौकशी से जुड़े मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार चेकिंग एवं गश्त की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा पुलिस टीमों को क्षेत्र में सक्रिय करते हुए सतर्कता के साथ गश्त एवं निगरानी के निर्देश दिए गए थे।

दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को लक्सर पुलिस टीम चेकिंग एवं गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम रणसूरा के निकट गन्ने के खेत में दो संदिग्ध व्यक्तियों को गौकशी के उपकरणों के साथ पकड़ा गया। मौके से एक जीवित गौवंश भी बरामद हुआ। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गौवंश को सुरक्षित बचाया गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी गौवंश संरक्षण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं। मामले में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1. निवासी ग्राम रणसूरा, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार।
2. निवासी ग्राम रणसूरा, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार।

आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार आरोपी साजिद के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में वर्ष 2021, 2024 एवं 2026 में गौवंश संरक्षण अधिनियम तथा अन्य धाराओं के तहत कुल 9 अभियोग दर्ज हैं।

वहीं आरोपी सोहेब के विरुद्ध वर्ष 2023 एवं 2026 में गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत 2 अभियोग दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस टीम

– व0उ0नि0 राकेश बिष्ट
– उ0नि0 दीपक चौधरी
– उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी
– हे0कानि0 पंचम प्रकाश
– हे0का0 अरविन्द रावत
– हे0कानि0 मनोज मिनान
– हे0कानि0 आशीष पाण्डे
– कानि0 कपिल देव।

Share.
Leave A Reply