फुरकान अंसारी (संवाददाता)हरिद्वार, 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संकल्प संस्था परमो धर्म ट्रस्ट द्वारा श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास मंदिर में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह मे विभिन्न क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 20 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, मेयर किरण जैसल, साध्वी प्राची एवं संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट की अध्यक्ष रंजीता झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि शक्ति स्वरूपा…
Author: Janta Updates
हरिद्वार 09 मार्च 2026। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 61 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 35 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि,विवाद,विद्युत,राशन अतिक्रमण ,पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता सतीश कुमार अरोड़ा जगदीश नगर ज्वालापुर ने अपना भूखंड…
फुरकान अंसारी (संवाददाता) हरिद्वार, 9 मार्च 2026। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा आज देहात क्षेत्र कलियर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने कलियर में निर्माणाधीन नवनिर्मित थाना भवन का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित थानाध्यक्ष कलियर एवं निर्माण इकाई के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि थाना भवन के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य को पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पुलिस विभाग के अधिकारी तथा निर्माण इकाई के जिम्मेदार…
(फुरकान अंसारी, संवाददाता) हरिद्वार, 8 मार्च 2026। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रेस क्लब हरिद्वार (रजि.) द्वारा संगठन से जुड़ी महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने पत्रकारों के शोषण, मारपीट तथा झूठे मुकदमों में फंसाने जैसी घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ हैं और…
हरिद्वार ,8 मार्च 202। जैसा कि विदित है दिनांक 7 मार्च को इस कार्यक्रम मे अमित शाह, गृह मंत्री भारत सरकार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के साथ प्रतिभाग किया गया था और विभिन्न विभागों के स्टाल के साथ साथ आयुष विभाग के स्टाल का भी अवलोकन किया गया था. प्रदर्शनी हाल मे आयुष विभाग के स्टाल का प्रतिनिधित्व डॉ विजय कैलाश जोगदंडे अपर सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा , डॉ आर. पी सिंह संयुक्त निदेशक द्वारा किया गया । डॉ स्वास्तिक जैन जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार ने जानकारी देते हुए बताया गया कि स्टॉल पर आयुष…
(फुरकान अंसारी, संवाददाता) हरिद्वार, 8 मार्च 2026। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सराहनीय और मानवीय पहल देखने को मिली। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियो ने समाज के जरूरतमंद वर्ग के बीच सेवा और संवेदनशीलता का संदेश दिया। इस दौरान ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों के बीच पहुंचकर पुलिस टीम ने बिस्कुट, पानी की बोतल, फ्रूटी सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की। पुलिस की इस पहल से बच्चों और महिलाओं के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई। इस अवसर पर महिला पुलिस…
(फुरकान अंसारी, संवाददाता) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देश पर गौकशी और अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 110 किलोग्राम गौमांस तथा गौकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार 07 मार्च 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 08 मार्च 2026 को माधोपुर हल्का सालियर क्षेत्र में…
(फुरकान अंसारी, संवाददाता) देहरादून, 8 मार्च 2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ मातृशक्ति का सम्मान “नारी तू नारायणी” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा, समाज सेवा, उद्यमिता, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, संस्कृति, जल संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली राज्यभर से 38 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज उन महिलाओं का सम्मान हो रहा है, जिनके त्याग, संघर्ष, स्नेह और संस्कारों ने परिवार, समाज और राष्ट्र की नींव…
(फुरकान अंसारी, संवाददाता) हरिद्वार, 8 मार्च 2026। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार (08 मार्च 2026) को कोतवाली ज्वालापुर में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा तथा सहयोगी स्टाफ द्वारा थाने में तैनात महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, कठिन परिश्रम और पुलिस ड्यूटी के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने की सराहना की गई। सम्मान प्राप्त करने पर महिला पुलिस कर्मियों ने कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि थाना क्षेत्र में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों और घटनाओं की रोकथाम…
(फुरकान अंसारी, संवाददाता)हरिद्वार। गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को बैरागी कैम्प में उत्तराखंड सरकार द्वारा नूनत न्याय संहिता” विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी भारत सरकार द्वारा लागू किए गए भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम —के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। यह प्रदर्शनी आम नागरिकों, अधिवक्ताओं, पुलिस अधिकारियों, अभियोजन अधिकारियों सहित सभी हितधारकों को आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली से अवगत कराने के लिए उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी में न्याय संहिताओं की प्रमुख विशेषताओं को सरल, दृश्य एवं इंटरैक्टिव…

