(फुरकान अंसारी, संवाददाता)

हरिद्वार, 8 मार्च 2026। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार (08 मार्च 2026) को कोतवाली ज्वालापुर में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा तथा सहयोगी स्टाफ द्वारा थाने में तैनात महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, कठिन परिश्रम और पुलिस ड्यूटी के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने की सराहना की गई।

सम्मान प्राप्त करने पर महिला पुलिस कर्मियों ने कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि थाना क्षेत्र में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों और घटनाओं की रोकथाम के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया जाएगा।

महिला पुलिस कर्मियों ने कहा कि महिलाओं से जुड़ी सभी प्रकार की शिकायतों और घटनाओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा और विश्वास को और मजबूत बनाया जा सके।

Share.
Leave A Reply