(फुरकान अंसारी, संवाददाता)
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देश पर गौकशी और अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 110 किलोग्राम गौमांस तथा गौकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार 07 मार्च 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 08 मार्च 2026 को माधोपुर हल्का सालियर क्षेत्र में एक घर के अंदर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने गौकशी करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से लगभग 110 किलोग्राम गौमांस तथा गौकशी के उपकरण बरामद किए गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली गंगनहर में उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपी, निवासी ग्राम माधोपुर, रुड़की, कोतवाली गंगनहर।
आरोपी, निवासी ग्राम माधोपुर, रुड़की, कोतवाली गंगनहर। उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी
अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि
कांस्टेबल पवन नेगी
कांस्टेबल लाल सिंह
कांस्टेबल अर्जुन सिंह की कार्रवाई।


