(फुरकान अंसारी, संवाददाता)

हरिद्वार, 8 मार्च 2026। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रेस क्लब हरिद्वार (रजि.) द्वारा संगठन से जुड़ी महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने पत्रकारों के शोषण, मारपीट तथा झूठे मुकदमों में फंसाने जैसी घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ हैं और उनके सम्मान व सुरक्षा के लिए संगठन हमेशा मजबूती से खड़ा रहेगा।

जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश वालिया ने सभी महिला पत्रकारों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त भूमिका निभा रही हैं। समाज को जागरूक करने में महिला पत्रकारों का योगदान अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए जिला प्रेस क्लब हमेशा मजबूती से आवाज उठाता रहेगा।

महामंत्री अनिल बिष्ट ने कहा कि पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। वहीं कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप ने कहा कि महिला पत्रकारों का योगदान समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।

इस अवसर पर अशोक पांडे, मोहन राजा, जीशान मलिक, दीपक झा, विजय कुमार बंसल, विजय प्रजापति, गुलजार उमर, राजेश वर्मा, सुमित कुमार वर्मा, सागर कुमार, नरेशचंद्र सेमवाल, गणेश भट्ट, सरविंदर कुमार, नरेश मित्तल, रोहित वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, मोहम्मद काशिफ सुल्तान, शिप्रा अग्रवाल, अवधेश, उपासना तेश्वर, नदीम सलमानी, रितिक कुमार, संदीप गुप्ता, संजय बंसल, कुणाल शर्मा, जैनुल अंसारी, वंश शर्मा, भानू पंडित, फुरकान अंसारी, मुस्कान राजपूत, मुमताज आलम खान, मुनव्वर कुरैशी, सनोज कश्यप, प्रखर कश्यप, सद्दाम हुसैन, केशव चौहान, रुचि डोलिया सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply