Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी (संवाददाता) हरिद्वार/खटीमा,15 मार्च 2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में चयनित शांभवी तिवारी निवासी किच्छा,प्रिया चौहान काशीपुर, सौम्या गर्ब्याल निवासी भीमताल से अपने निजी आवास नगला तराई में संवाद कर बधाईयां दी। मुख्यमंत्री ने कहा बेटियों ने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों बेटियों की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उनके समर्पण, अनुशासन व मेहनत का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा में चयनित तीनों बेटियों को…

Read More

नमामि गंगे चंडी घाट पर महिला स्वास्थ्य, सुरक्षा और जागरूकता शिविर आयोजित फुरकान अंसारी (संवाददाता) हरिद्वार, 15 मार्च 2026।आज इमैक समिति द्वारा नमामि गंगे चंडी घाट पर निरंतर संचालित होने वाली “मस्ती की पाठशाला” में आने वाले निर्धन बच्चों की माताओं के लिए घाट पर स्थित “सेवा कुंज” में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में “स्वास्थ्य, सुरक्षा और सजगता” विषय पर एक विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य निर्धन महिलाओं को उनके स्वास्थ्य, आत्म-सुरक्षा और महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत श्रेया…

Read More

फुरकान अंसारी (संवाददाता) हरिद्वार 15 मार्च 2026। पूर्ति निरीक्षक कनखल ने मै० पुष्पक गैस सर्विस, (बी०पी०सी०) कनखल के सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।इस आशय की जानकारी देते हुए पूर्ति निरीक्षक कनखल ने अवगत कराया है कि व्हाट्सएप, फेसबुक आदि पर वायरल हो रही वीडियो क्ल्पि का संज्ञान लेते हुए, जिसमें एक वाहन संख्या-UK08-CA-6013 पुष्पक गैस एजेन्सी, हरिद्वार (भारत गैस) लिखा हुआ है। उक्त वीडियों क्ल्पि (40 सेकण्ड) में एक व्यक्ति वाहन के अन्दर खडा हुआ है और सिलेंडर के साथ छेडखानी करता हुआ नजर आ रहा है एवं…

Read More

कंट्रोल रूम में प्राप्त हो रही शिकायतों का तत्परता से किया जाए निस्तारण। फुरकान अंसारी (संवाददाता) हरिद्वार 15 मार्च 2026।जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज आपदा कंट्रोल रूम में संबंधित अधिकारियों एवं गैस एजेंसियों के विक्रय अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कर जनपद में गैस आपूर्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।                जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि जनपद में एलपीजी गैस की कमी नहीं है सभी एजेंसियों में…

Read More

गोकशी की सूचना पर हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई,गोमांस की तस्करी करते हुए 01 आरोपी गिरफ्तार गौकशी प्रकरण में शामिल 08 आरोपियों के विरुद्ध गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज हरिद्वार,14.03.2026। भगवानपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मानूबास के पास घाट को जाने वाली सड़क पर ग्राम सिकरोड़ा निवासी तौफिक पुत्र शफीक अपने अन्य साथियों के साथ गोकशी करने के पश्चात गोमांस को मोटरसाइकिलों के माध्यम से हद्दीपुर से सिकरोड़ा की ओर ले जा रहा है। प्राप्त सूचना पर भगवानपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से तौफिक पुत्र शफीक निवासी…

Read More

फुरकान अंसारी (संवाददाता) हरिद्वार, 15 मार्च 2026।आज जिला ग्रामीण एससी/एसटी कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा मोहल्ला कड़च्छ स्थित अंबेडकर चौक पर समाज सुधारक व बहुजन नेता मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने देश की आजादी के बाद दलित, ओबीसी और एसटी समाज को उनके अधिकार दिलाने के लिए जमीनी स्तर पर गांव-गांव घूमकर लोगों को जागरूक किया और समाज को संगठित करने का कार्य किया। उन्होंने बामसेफ और डीएस-4 जैसे संगठनों का गठन कर बहुजन समाज के अधिकारों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। वक्ताओं…

Read More

सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन ही सबसे बड़ा उपाय फुरकान अंसारी ((संवाददाता) 15 मार्च 2026। हरिद्वार पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पंतदीप पार्किंग के निकट यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई।चेकिंग के दौरान जिन वाहनों में अवैध ब्लैक फिल्म लगी पाई गई तथा जो वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई।हरिद्वार पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सभी वाहन…

Read More

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया हिरासत में (फुरकान अंसारी संवाददाता)  हरिद्वार/ कलियर। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में कलियर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04.03.2026 को थाना पिरान कलियर क्षेत्र के मेहवड़ कला निवासी द्वारा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उच्चाधिकारियों से तत्काल पत्राचार कर संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाया। वीडियो वायरल करने वाले आरोपी फरमान की गिरफ्तारी…

Read More

फुरकान अंसारी (संवाददाता) हरिद्वार, 15 मार्च 2026।आगामी कुम्भ मेला, चारधाम यात्रा एवं कांवड़ मेले के दृष्टिगत हरिद्वार–रुड़की क्षेत्र में सुचारु एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कल दिनांक 14.03.2026 को पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं यातायात) निशा यादव की अध्यक्षता में ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों एवं ट्रैफिक वालंटियर्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या, प्रमुख मार्गों व चौराहों पर लगने वाले जाम तथा आम नागरिकों को होने वाली असुविधाओं के समाधान को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों एवं…

Read More

(संवाददाता, फुरकान अंसारी) नई दिल्ली।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इश्कामा ग्लोबल चेंज कम्युनिटी (IGC)लन्दन द्वारा उत्कृष्ट सामुदायिक सेवा के लिए महिला नेतृत्वकर्ता डॉ०संजना नायर को सम्मानित किया।डॉ०नायर को यह सम्मान आर्ट और मूवमेंट थेरेपी के माध्यम से हीलिंग,समग्र स्वास्थ्य और सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए लन्दन के समाजसेवी,हिपरोथ्रेपिस्ट और लन्दन के काउंसलर डॉ अबिनाश के बैंस द्वारा प्रदान किया गया।डॉ०नायर ने सैफ्रोनेया ड्राइव के तहत महिलाओं के बीच निःशुल्क मेंस्ट्रुअल कप वितरित कर मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का भी सराहनीय कार्य किया है।सफरोनिया फाउंडेशन की संस्थापक डॉ०संजना नायर ने अपने विभिन्न कार्यशालाओं के माध्यम से भारत…

Read More