फुरकान अंसारी (संवाददाता)

हरिद्वार, 15 मार्च 2026।आज जिला ग्रामीण एससी/एसटी कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा मोहल्ला कड़च्छ स्थित अंबेडकर चौक पर समाज सुधारक व बहुजन नेता मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने देश की आजादी के बाद दलित, ओबीसी और एसटी समाज को उनके अधिकार दिलाने के लिए जमीनी स्तर पर गांव-गांव घूमकर लोगों को जागरूक किया और समाज को संगठित करने का कार्य किया। उन्होंने बामसेफ और डीएस-4 जैसे संगठनों का गठन कर बहुजन समाज के अधिकारों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी।

वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में चार बार सरकार बनी। उनके त्याग और तपस्या को यह समाज कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने समाज को ईमानदारी और समर्पण का संदेश देते हुए यह प्रण लिया था कि वे कभी अपना बैंक खाता नहीं खोलेंगे और आजीवन अविवाहित रहकर समाज व देश की सेवा करेंगे।

कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग तीर्थपाल रवि ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब के योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, मुरली मनोहर, विकास सिंह, दिनेश कुमार, दुबे डीपीएस तेजियान, सुनील कुमार (पार्षद), श्रीमती ममता सिंह, यशपाल दुबे, अशोक धीमान, अरविंद चंचल, इंजीनियर आकाश बिरला, सुशील कुमार, सोनू रवि, दीवान चंद, मनोज जाटव, रमेश डाबड़े, रमेश कटारिया, पॉपीन कुमार, अमित कुमार सिंघानिया, नरेंद्र सेठी, श्याम सिंह, अशोक हरदयाल और अशोक शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply