सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया हिरासत में
(फुरकान अंसारी संवाददाता)
हरिद्वार/ कलियर। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में कलियर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04.03.2026 को थाना पिरान कलियर क्षेत्र के मेहवड़ कला निवासी द्वारा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उच्चाधिकारियों से तत्काल पत्राचार कर संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाया।
वीडियो वायरल करने वाले आरोपी फरमान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन वीडियो वायरल करने के बाद से वह फरार चल रहा था।
दिनांक 14.03.2026 को कलियर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फरमान को धारा 172 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने द्वारा प्रसारित वीडियो के संबंध में माफी मांगी तथा भविष्य में इस प्रकार की गलती दोबारा न करने का आश्वासन दिया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


