सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन ही सबसे बड़ा उपाय
फुरकान अंसारी ((संवाददाता) 15 मार्च 2026।
हरिद्वार पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पंतदीप पार्किंग के निकट यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान जिन वाहनों में अवैध ब्लैक फिल्म लगी पाई गई तथा जो वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई।
हरिद्वार पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखें, जिससे दुर्घटनाओं पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जा सके।


