Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 24 जुलाई 2026। विद्यालयी बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद हरिद्वार में परिवहन विभाग द्वारा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार तीसरे दिन भी प्रभावी रूप से संचालित किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री निखिल शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों के वाहनों का सघन निरीक्षण किया गया।         अभियान के दौरान विद्यालय बसों एवं अन्य स्कूली वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, महिला…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। आज दिनांक 23.07.2026 को महापौर, नगर निगम रुड़की श्रीमती अनिता अग्रवाल जी के नेतृत्व में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। इस अवसर पर अपर यातायात उपनिरीक्षक (Add. TSI) मनोज कुमार, अपर यातायात उपनिरीक्षक (Add. TSI) प्रवीण कुमार तथा कांस्टेबल लवकेश मौर्य ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी संदेश दिया। रक्तदान के माध्यम से पुलिस कर्मियों ने यह संदेश दिया कि “रक्तदान महादान” है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार।8/7/26 को एक महिला द्वारा थाना पथरी पर विपक्षियों के खिलाफ मारपीट, बलात्कार कर जान से मारने की धमकी देने व कान के कुंडल लूटने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। तहकीकात में जुटी पुलिस टीम ने वारदात में शामिल 04 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था लेकिन एक आरोपी तब से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहे फरार आरोपी पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000/- का ईनाम घोषित किया गया।  तलाश में जुटी पुलिस टीम ने दिनांक 23/7/2026 को कटारपुर जाने वाले रास्ते…

Read More

फुरकान अंसारी  रुड़की।महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में गत दिवस जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर कथित बल प्रयोग के विरोध में उप-जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया।ज्ञापन से पूर्व पुरानी कचहरी स्थित उप-जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर घटना के विरोध में नारेबाजी की।इस दौरान अपने संबोधन में महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि गत दिवस नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर हजारों बेरोजगार छात्र व छात्राओं द्वारा नीट एवं अन्य परीक्षा पत्र लीक जैसे गंभीर मुद्दों…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 23 जुलाई 2026। पतंजलि योगपीठ के निकट सुरक्षा एनक्लेव, अहमदपुर ग्रांट एवं सहदेवपुर क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा के कारण उत्पन्न हो रही जलभराव की समस्या के समयबद्ध एवं स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।         बैठक में पतंजलि योगपीठ के समीप स्थित संबंधित क्षेत्रों में जलभराव की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों से वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई।    …

Read More

शं फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 23 जुलाई 2026।आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुव्यवस्थित,सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सम्बंधित विभागों को की जाने वाली तैयारियां एवं व्यवस्थाओं को हर हाल में 25 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी के दिए गए निर्देशों के अनुपालन में संबंधित विभागों द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग एवं पार्किंग स्थलों पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे है।  *कांवड़ पटरी मार्ग पर संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहा झाड़ी कटान एवं मरम्मत कार्य*      …

Read More

 फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 23 जुलाई, 2026। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय नारसन सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया।              कार्यक्रम में राज्य मंत्री चौधरी अजित सिंह,राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुशील त्यागी ,प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा श्री देवी सिंह राणा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री कविन्द्र सिंह, दिनेश कौशिक जी सहायक गन्ना समिति,मण्डल अध्यक्ष बीजेपी मनोज,शोभित गुप्ता,राजीव राणा, पवन तोमर, सतेन्द्र, कनिष्ट प्रमुख प्रतिनिधि…

Read More

फुरकान अंसारी। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने श्रमिक और श्रमिक परिवारों के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ योजना के अन्तर्गत 02 मेडिकल मोबाइल वैन का भी फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार श्रमिक कल्याण के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज शुरु की जा रही कल्याणकारी योजनाएं भी श्रमिकों…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार/ज्वालापुर। पूर्व पार्षद सुहेल अख्तर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के बैनर तले सोमवार को कस्वाबान, ज्वालापुर में विरोध मार्च निकाला गया। मार्च के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी के साथ छात्रों के धरने के दौरान पुलिस द्वारा कथित अभद्र व्यवहार तथा छात्रा साक्षी हत्याकांड के आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने वाले छात्रों के साथ पुलिस का व्यवहार निंदनीय है। उन्होंने छात्रा साक्षी हत्याकांड के दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई की मांग…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आज माह जून का सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा एसपी क्राईम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न थाना/ कार्यालय/ शाखाओं आदि से अपनी समस्या लेकर सैनिक सम्मेलन में पहुंचे जवानों से उनकी परेशानियों की जानकारी की तथा उक्त समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। तत्पश्चात नवनीत सिंह द्वारा माह जून में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में घटे अपराधों के खुलासे, उक्त अपराधों…

Read More