फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स के जन्मदिवस के अवसर पर ज्वालापुर क्षेत्र स्थित मदरसों में लगातार दूसरे दिन फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पूर्व भी मदरसों में बच्चों को फल वितरित किए गए थे, जिसके बाद आज पुनः बच्चों के बीच फल वितरण किया गया।

कार्यक्रम ईदगाह कमेटी के सदर हाजी जमशेद खान के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान मदरसों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को फल वितरित किए गए। हाजी जमशेद खान ने शादाब शम्स को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच इस तरह के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। कार्यक्रम के दौरान हाफिज इकराम, नसीम सलमानी,हाजी मुकर्रम, नोशाद मंसूरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने बच्चों को फल वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share.
Leave A Reply