फुरकान अंसारी।
हरिद्वार में उत्तराखंड कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत मार्च निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूची और विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
मार्च में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत विधायक, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। हरिद्वार पहुंचने से पहले नारसन बॉर्डर पर कुमारी सैलजा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया।


