फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर ज्वालापुर क्षेत्र स्थित विभिन्न मदरसों में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ईदगाह कमेटी के सदर हाजी जमशेद खान के नेतृत्व में हुआ, जिसमें मदरसों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को फल वितरित किए गए।

इस अवसर पर हाजी जमशेद खान ने कहा कि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और खुशियों का ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। जन्मदिवस जैसे अवसरों को जरूरतमंद और गरीब बच्चों के बीच खुशियां बांटकर मनाना समाज में आपसी भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनके साथ खुशियां साझा करना ही इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य है।

उन्होंने शादाब शम्स को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान बिरादरी के सदर हाजी मुनफैत अंसारी, हाजी यासीन अंसारी, मोहम्मद अहमद, हाजी मुकर्रम गुर्जर, नासिर अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों को फल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Share.
Leave A Reply