Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 24 जुलाई, 2026।जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय द्वारा 26 जुलाई 2026 को ‘शौर्य दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से श्री गोविन्द बल्लभ पंत जिला सभागार, रोशनाबाद (हरिद्वार) में आयोजित होगा। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीद सैनिकों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा शहीदों की वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा।        जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) डॉ. सरिता पंवार ने जनपद के सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं सैनिक आश्रितों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 24 जुलाई ।सहायक आयुक्त/ अभिहित अधिकारी खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड, देहरादून विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 24 जुलाई 2026 को कांवड मेला 2026 के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की 03 टीमों के द्वारा चण्डी घाट, मंगलौर, रोडीबेलवाला क्षेत्र में स्थित, स्थायी / अस्थायी खाद्य स्टॉलों, ढाबों, रेस्टोरेंटों तथा होटलों का निरीक्षण किया गया।      वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दिलीप जैन के नेतृत्व में विभाग की पहली टीम द्वारा नमामी गंगे घाट, चण्डीघाट…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा कलियर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के साथ एक विचार गोष्ठी का आयोजन धनौरी चौकी पर किया गया। कांवड़ मेले के दौरान पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से क्षेत्र में लगभग 60-65 विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) की नियुक्ति की गई है। गोष्ठी की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी भगवानपुर द्वारा की गई, जिसमें कांवड़ मेले को सौहार्दपूर्ण एवं निर्विघ्न वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। …

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कांग्रेस नेता एडवोकेट शाहनवाज खान के आवास पर जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। समारोह में जुल्फिकार अंसारी, मनव्वर त्यागी, शादाब कुरैशी और शादाब उर्फ आशु खान का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट शाहनवाज खान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता, समर्पण और मेहनत से ही संभव है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार । लम्बे समय से विभिन्न विवादों और कथित अनियमितताओं को लेकर सुर्खियों में रहे नेशनल इंटर कॉलेज, धनौरी का एक और मामला अब प्रशासनिक और कानूनी जांच के दायरे में आ गया है। आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने अपनी पूर्व एक महिला शिक्षिका को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना विभागीय जांच के नाम पर निशाना बनाया। मामले में महिला शिक्षिका ने विधि विशेषज्ञ कृष्णकांत के कानूनी मार्गदर्शन में उत्तराखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की पीठ के समक्ष हुई सुनवाई के कुछ ही घंटों बाद शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया। विभाग ने…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार।दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज एवं महिला प्रदर्शनकारियों के साथ हुए अभद्र व्यवहार के विरोध में *जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति)* द्वारा आज रुड़की में जन अधिकार पार्टी (ज.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली की उपस्थिति मेँ विशाल *मशाल जुलूस* बी.एस.एम. चौक से नगर निगम चौक, रुड़की तक निकाला जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने छात्रों के साथ किये व्यवहार को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों और बेटियों पर जो बर्बरता हुई है वह शर्मनाक है। यह…

Read More

फुरकान अंसारी।  हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार आगामी श्रावण कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 24 जुलाई 2026 को थाना श्यामपुर क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना क्षेत्र के एसपीओ, सीएलजी सदस्यों तथा होटल-ढाबा संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी एसपीओ एवं सीएलजी सदस्यों से कांवड़ मेले के दौरान पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों एवं चौराहों पर सतर्कतापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आग्रह किया गया।  साथ ही कांवड़ मेले के दौरान संभावित समस्याओं एवं चुनौतियों के संबंध में…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 24 जुलाई 2026।जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत 25 जुलाई 2026 (शनिवार) प्रातः 10:00 बजे विकास खंड खानपुर के सभागार में बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।           खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय ने अवगत कराया है कि जन जन की सरकार जन जन के द्वारा आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में          उन्होंने जनप्रतिनिधियों, जिला एवं विकासखंड स्तरीय…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 24 जुलाई 2026।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति (DRSC) की बैठक जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), लोक निर्माण विभाग (PWD), शिक्षा विभाग सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।        बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 24 जुलाई 2026। विद्यालयी बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद हरिद्वार में परिवहन विभाग द्वारा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार तीसरे दिन भी प्रभावी रूप से संचालित किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री निखिल शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों के वाहनों का सघन निरीक्षण किया गया।         अभियान के दौरान विद्यालय बसों एवं अन्य स्कूली वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, महिला…

Read More