फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। जनपद में तीन राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के आगमन के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में फेरबदल किया है। नई व्यवस्था के तहत जनपद में दो नए सर्किल बढ़ाए गए हैं, जिससे अब कुल नौ सर्किलों में पुलिस क्षेत्राधिकारियों की तैनाती की गई है।

नई व्यवस्था के अनुसार अधिकारियों को विभिन्न कोतवालियों और थानों का क्षेत्राधिकार सौंपा गया है।

नई सर्किल व्यवस्था इस प्रकार है—

1. सर्किल बहादराबाद – सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी देवव्रत जोशी
कोतवाली बहादराबाद एवं कोतवाली कलियर

2. सर्किल नगर – क्षेत्राधिकारी शिशुपाल नेगी
कोतवाली नगर एवं कोतवाली श्यामपुर

3. सर्किल ज्वालापुर – क्षेत्राधिकारी संजय चौहान
कोतवाली ज्वालापुर एवं कोतवाली पथरी

4. सर्किल सदर – क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र बलूनी
कोतवाली सिडकुल एवं पुलिस लाइन

5. सर्किल रुड़की – क्षेत्राधिकारी ओशिन जोशी
कोतवाली रुड़की एवं कोतवाली गंगनहर

6. सर्किल मंगलौर – क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी
कोतवाली मंगलौर एवं कोतवाली झबरेड़ा

7. सर्किल लक्सर – क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी
कोतवाली लक्सर एवं कोतवाली खानपुर

8. सर्किल भगवानपुर – क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे
कोतवाली भगवानपुर एवं थाना बुग्गावाला

9. सर्किल रानीपुर – क्षेत्राधिकारी दक्ष शोखंद
कोतवाली रानीपुर एवं कोतवाली कनखल

पुलिस प्रशासन की नई सर्किल व्यवस्था के तहत क्षेत्राधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपे जाने से संबंधित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक व्यवस्थित करने की दिशा में कदम माना जा रहा है।

Share.
Leave A Reply