फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 07 अक्टूबर। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने और विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश पर 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

कंट्रोल रूम जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, रोशनाबाद, हरिद्वार में संचालित होगा। इसके सुचारु संचालन के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी हरिद्वार सुश्री मीरा रावत को कंट्रोल रूम की नोडल अधिकारी तथा उप मेलाधिकारी, कुंभ मेला-2027 श्री आकाश जोशी को अनुश्रवण अधिकारी बनाया गया है। वहीं, अधीक्षण अभियंता, तकनीकी सेल, कुंभ मेला-2027 को प्रतिदिन प्राप्त होने वाली निरीक्षण रिपोर्टों के संकलन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कंट्रोल रूम के माध्यम से कुंभ मेला-2027 से संबंधित कार्यों की प्रथम एवं द्वितीय पाली में प्रतिदिन अद्यतन निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए प्रगति, गुणवत्ता और मौके की स्थिति की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

संकलित रिपोर्ट प्रतिदिन मेलाधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा सकें।

कंट्रोल रूम संपर्क नंबर:
दूरभाष: 01334-223999
टोल-फ्री: 1077
मोबाइल: 9528250926, 9068197350

Share.
Leave A Reply