फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 05 अप्रैल 2026।मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों एवं शासन की मंशा के अनुरूप जनपद वासियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने वर्ष 2026-27 में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को संबंधित तहसील मुख्यालयों पर प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 1:00 बजे तक आयोजित होने वाले “तहसील दिवसों” के लिए रोस्टर जारी किया गया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु जिला अथवा मंडल मुख्यालय तक जाने की आवश्यकता को समाप्त करना है, ताकि अधिकारी स्वयं जनता के बीच…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार। संत परंपरा के महान प्रतीक गुरु रविदास जी महाराज के 649वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर हरिद्वार में भक्ति, आस्था और उत्साह का भव्य नजारा देखने को मिला। पंजाब से पहुंची पारंपरिक दमड़ी यात्रा का शहर में जगह-जगह जोरदार और यादगार स्वागत किया गया, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धामय हो उठा। इस खास मौके पर भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी सुलेमान बट अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर यात्रा का भव्य स्वागत किया और गुरु जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। यात्रा के दौरान हरिद्वार की सड़कों पर…
हरिद्वार पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। इस क्रम में मंगलौर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने, अवैध लाल-नीली बत्ती के प्रयोग तथा मॉडिफाइड साइलेंसर (पटाखे छोड़ने वाली बुलेट) के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। 1. लापरवाही से वाहन चलाने पर कार्रवाई: नारसन क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर लापरवाही से कार चलाकर कर्मचारियों की जान जोखिम में डालने वाले दो अभियुक्त—आदिल व मुशर्रत (निवासी पुरकाजी, मुजफ्फरनगर) को पुलिस ने धारा 172 BNSS के तहत गिरफ्तार किया। संबंधित वाहन…
फुरकान अंसारी संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार एवं मरम्मत कार्यों के लिए ₹461 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं केंद्र सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय बताया है, जिससे प्रदेश की सड़क अवसंरचना को नई मजबूती मिलेगी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस स्वीकृति के अंतर्गत उत्तरकाशी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-134 पर भूस्खलन से प्रभावित 17 स्थलों के…
फुरकान अंसारी संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हरिद्वार शहर में गंगा कॉरिडोर क्षेत्र से संबंधित लगभग ₹325 करोड़ की परियोजना के लिए धनराशि स्वीकृति का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ-2027 के दृष्टिगत इस परियोजना के अंतर्गत विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण एवं प्रणाली के स्वचालन हेतु भी प्रथम चरण में ₹325 करोड़ की धनराशि शीघ्र स्वीकृत करने का अनुरोध किया, साथ ही द्वितीय चरण के अंतर्गत शेष…
फुरकान अंसारी संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में आयोजित “दून बुक फेस्टिवल-2026” का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकाशकों द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन और गढ़वाली एवं कुमांऊनी पुस्तकों का विमोचन भी किया। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देशभर से आए साहित्यकारों, कलाकारों एवं साहित्य प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह महोत्सव साहित्य, संस्कृति और कला का अद्भुत संगम है, जो समाज में ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान को नई दिशा प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस…
हरिद्वार, 04 अप्रैल 2026।कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत मेला प्रशासन ने धर्मनगरी हरिद्वार के प्राचीन एवं धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण कनखल क्षेत्र को संवारने का बीड़ा उठाया है। इसके अंतर्गत कनखल क्षेत्र के पौराणिक महत्व के भवनों के साथ-साथ प्राचीन कुओं का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इस क्षेत्र की संकरी गलियों एवं सड़कों के सुधार को भी मेला प्रशासन ने अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। इस मुहिम को शुरू करने से पहले उसकी चुनौतियों एवं कनखल क्षेत्र की समस्याओं का नजदीक से परखने के लिए मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती के साथ…
फुरकान अंसारी संवाददाता।हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। पंजाब से पहुंची पारंपरिक दमड़ी यात्रा का शहर में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी सुलेमान बट अपनी टीम के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे और यात्रा का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।दमड़ी यात्रा के स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और…
हरिद्वार 04 अप्रैल 2026।जनपद में चलाया जा रहा तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है तथा विगत 05 माह से जनपद में चलाया जा रहा सफाई अभियान, इस अभियान को ओर गति देने के लिए एवं चार धाम यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है,इस अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी तैनात किए गए है, जिनके द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसका…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार/खानपुर। लक्सर तहसील क्षेत्र के खानपुर स्थित जटाशंकर महादेव मंदिर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति के संगम के बीच हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल भी देखने को मिली। द्वारा प्राचार्य सुमन गिरी के द्वारा छात्र-छात्राओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और उनका उत्साह बढ़ा। कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्य, स्थानीय गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में…

