फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार/खानपुर। लक्सर तहसील क्षेत्र के खानपुर स्थित जटाशंकर महादेव मंदिर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति के संगम के बीच हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल भी देखने को मिली। द्वारा प्राचार्य सुमन गिरी के द्वारा
छात्र-छात्राओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और उनका उत्साह बढ़ा।
कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्य, स्थानीय गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति भाव का माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।


