Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार दीपक सिंह ने गुरुवार, 8 अक्टूबर को कोतवाली ज्वालापुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात, बैरक, शस्त्रागार और विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने सर्वप्रथम पुलिस गार्द की सलामी ली। इसके बाद थाना कार्यालय में अपराध रजिस्टर, जनरल डायरी (जीडी), मालखाना रजिस्टर, शस्त्र एवं कारतूस से संबंधित अभिलेख, त्योहार रजिस्टर, बीट संबंधी रिकॉर्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने सभी अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने…

Read More

फुरकान अंसारी। रुड़की।मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लावारिस मृतकों की अस्थियों को पूरे विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ माँ गंगा में विसर्जित करने के लिए सोलानी नदी शमशान घाट से रवाना किया गया।पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा शुरू किया गया कार्य विगत सात वर्षों से लगातार जारी है।जिन मृतकों का इस संसार में कोई वारिस नहीं होता,उनका अंतिम संस्कार कर उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर उनकी आत्मा की शांति एवं मोक्ष के लिए प्रार्थना की जाती है।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। हरिद्वार में अपराधों पर अंकुश लगाने और संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2026 को संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान जियापोता-जमालपुर रोड पर श्यामपुर-बहादराबाद क्षेत्र में निर्माणाधीन नए फ्लाईओवर के पास होंडा मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद हुआ।…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 8 अक्टूबर। जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी के नेतृत्व में गुरुवार को रोशनाबाद स्थित यूपीसीएल (UPCL) के चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग की कथित अनियमितताओं और जनविरोधी कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यालय का घेराव किया तथा यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीएस ध्यानी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान हेमा भंडारी ने आरोप लगाया कि हरिद्वार में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर आम उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से बिलों में सरचार्ज वसूली, अघोषित बिजली कटौती और कथित…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कोतवाली रानीपुर पुलिस ने नो-एंट्री में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान शिवालिक नगर क्षेत्र में सिडकुल की ओर से नो-एंट्री में प्रवेश कर रहे 15 भारी वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शिवालिक नगर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नो-एंट्री के नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 15 ट्रक चालकों के…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 09 अक्टूबर 2026। खेल महाकुम्भ-2026, मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के पांचवें दिन बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में देहरादून एवं नैनीताल की टीमों के मध्य मुकाबला हुआ। नैनीताल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 03-00 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-14 बालक वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पौड़ी एवं चमोली की टीमें आमने-सामने रहीं। पौड़ी की टीम ने 02-00 से…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 08 अक्टूबर, 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार में आयोजित 7वें सीआईआई उत्तराखण्ड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार आध्यात्मिक नगरी होने के साथ उत्तराखण्ड के औद्योगिक विकास का भी एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। इस प्रकार के आयोजन उद्योग, व्यापार, निवेश और नवाचार को एक साझा मंच प्रदान करने के साथ राज्य के आर्थिक विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य की आर्थिक प्रगति में उद्यमियों, व्यापारियों और निवेशकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उद्योगों की…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता विकास हेतु आयोजित एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि सशक्त पंचायतें विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत नींव हैं। प्रदेश के सभी विकासखंडों में एक साथ 60 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण से जोड़ना ग्राम स्तर पर विकास को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी तथा सरकार और जनता के बीच सेतु हैं। वे स्थानीय समस्याओं को बेहतर समझते हैं और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति…

Read More

फुरकान अंसारी। रुड़की। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के हरिद्वार आगमन पर नारसन बॉर्डर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। हरिद्वार में प्रस्तावित विशाल जनसभा एवं विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचीं प्रदेश प्रभारी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नारसन बॉर्डर पर मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुमारी शैलजा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सत्ताधारी दल के पक्ष में काम कर रहा है और बड़ी संख्या में आम नागरिकों के वोट काटे जा रहे हैं।…

Read More

फुरकान अंसारी। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में संस्कृत के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि आदर्श संस्कृत ग्रामों में केवल विशेष अवसरों तक गतिविधियां सीमित न रहें, बल्कि सालभर नियमित रूप से संस्कृत संभाषण एवं संस्कृत आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को संस्कृत भाषा के अध्ययन के साथ ही वेद, उपनिषद, पुराण और अन्य महत्वपूर्ण संस्कृत ग्रंथों की अधिक से अधिक जानकारी दी जाए। इसके लिए…

Read More