फुरकान अंसारी।
रुड़की। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के हरिद्वार आगमन पर नारसन बॉर्डर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। हरिद्वार में प्रस्तावित विशाल जनसभा एवं विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचीं प्रदेश प्रभारी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नारसन बॉर्डर पर मौजूद रहे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुमारी शैलजा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सत्ताधारी दल के पक्ष में काम कर रहा है और बड़ी संख्या में आम नागरिकों के वोट काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशभर में कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर आवाज उठा रही है। उनका कहना था कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता जितेंद्र पंवार ने भी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।

प्रदेश प्रभारी के स्वागत के दौरान विधायक काजी निजामुद्दीन, जितेन्द्र पंवार,पूर्व मेयर गौरव गोयल, मोनू प्रधान, चेयरमैन मोइनुद्दीन अंसारी, राव शेर मोहम्मद, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम, गौरव गर्ग, तुषार गोयल, अनूप शर्मा, दीपक वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नारसन बॉर्डर के अलावा रास्ते में विभिन्न स्थानों पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का स्वागत किया।

Share.
Leave A Reply