फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कोतवाली रानीपुर पुलिस ने नो-एंट्री में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान शिवालिक नगर क्षेत्र में सिडकुल की ओर से नो-एंट्री में प्रवेश कर रहे 15 भारी वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शिवालिक नगर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नो-एंट्री के नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 15 ट्रक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें 14 वाहनों के कुल ₹7,000 के नकद चालान किए गए, जबकि एक ट्रक का कोर्ट चालान किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि नो-एंट्री के नियमों का उल्लंघन कर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भारी वाहन लाने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

कार्रवाई का विवरण:

– 14 भारी वाहनों के नकद चालान — ₹7,000
– 01 भारी वाहन का कोर्ट चालान

पुलिस टीम:

– मनोहर सिंह भंडारी, प्रभारी निरीक्षक
– हे0का0 गोपीचंद
– कां0 वीर सिंह
– कानि0 अर्जुन रावत।

Share.
Leave A Reply