फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। हरिद्वार में अपराधों पर अंकुश लगाने और संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2026 को संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान जियापोता-जमालपुर रोड पर श्यामपुर-बहादराबाद क्षेत्र में निर्माणाधीन नए फ्लाईओवर के पास होंडा मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में थाना कनखल में मु0अ0सं0 384/2026, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल रहे:

1. उपनिरीक्षक देवेंद्र पाल
2. अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन
3. हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार
4. कांस्टेबल सुनील चौहान।

Share.
Leave A Reply