Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार 21 अप्रैल 2026 चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य प्रदार्थ में किसी प्रकार की कोई मिलावट एवं ओवर रेटिंग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जनपद में संचालित हो रहे होटल,ढाबों,दुकानों एवं रेस्टोरेंट में निरंतर छापेमारी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।       सहायक आयुक्त/जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में खाद्य विभाग द्वार होटलों, ढाबों, रेसोरेंटों, थोक विक्रेताओ, वितरकों…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता।हरिद्वार, 21 अप्रैल 2026। चारधाम यात्रा के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन कर रही एक स्विफ्ट कार को जब्त किया है।जानकारी के अनुसार, लाहड़पुर चेकपोस्ट चौकी पर नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक लाल रंग की स्विफ्ट कार (संख्या: DL2CBB3257) को रोका। जांच में पाया गया कि कार के शीशों पर अवैध काली फिल्म चढ़ी हुई थी तथा वाहन में नियमों के विरुद्ध हूटर लगा हुआ था।कार में सवार तीन युवक-विनीत त्यागी (23) निवासी…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। रुड़की।भारत विकास परिषद,शाखा रुड़की द्वारा आज से सेवा प्रकल्प का शुभारंभ किया गया।आगामी तीन माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व संस्था के पदाधिकारियों ने गौशाला में पहुंचकर गौ सेवा की।इस दौरान गौ पूजन किया गया तथा गौ माता को चारा अर्पित किया गया।संस्था के पदाधिकारियों ने गौशाला सभागार में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकल्प के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंक उपलब्ध कराए जाएंगे,जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके तथा सम्मान पूर्वक अपना जीवन यापन कर सके।संस्था की अध्यक्ष आशा चंद्रा ने परिषद…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार। दिनांक 21/04/2026 को कोतवाली भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी ग्राम चौकीदारों की प्रभारी निरीक्षक, भगवानपुर द्वारा थाना प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 38 ग्राम चौकीदार उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र की कुशलक्षेम की जानकारी ली गई। ग्राम चौकीदारों को निम्न बिंदुओं पर सूचना उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया— क्षेत्र में चल रहे जमीनी विवादों की जानकारी दें। क्षेत्र में हो रही गौकशी में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना दें। क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी संबंधी जानकारी दें। हत्या, बलवा आदि को लेकर चल रही आपसी रंजिश की सूचना दें। मिश्रित आबादी…

Read More

240 लीटर ट्रांसफार्मर तेल, बाइक और कार बरामद; दो आरोपी फरार। फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार। कोतवाली लक्सर पुलिस ने विद्युत ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने वाले शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। यह गैंग रात के अंधेरे में खेतों व सुनसान स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाकर उनसे तेल चोरी करता था। दिनांक 15.02.2026 को 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान लक्सर के अवर अभियन्ता द्वारा उपभोक्ता अनुज निवासी नन्दपुर रायसी के नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा तेल चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर कोतवाली लक्सर में अभियोग पंजीकृत…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 20 अप्रैल 2026।शासन के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी हरिद्वार के पद पर स्थानांतरित हुए वैभव गुप्ता ने आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंटकर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत की तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व का पदभार ग्रहण किया।  अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता इससे पूर्व शहरी विकास विभाग में संयुक्त निर्देशक के पद पर कार्यरत रहे।    उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में लंबित राजस्व वादों दैवीय आपदा एवं राजस्व वसूली करना प्राथमिकता रहेगी।

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार | 20 अप्रैल 2026। चारधाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एक अभिनव पहल के तहत ‘यात्रा सुरक्षा किट’ का वितरण प्रारंभ किया गया है। यह किट उन सभी वाहनों को प्रदान की जा रही है, जो ग्रीन कार्ड बनवाकर चारधाम यात्रा के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। इस यात्रा सुरक्षा किट में कूड़ा निस्तारण हेतु गार्बेज बैग, आपात स्थिति के लिए वॉमिटिंग बैग, महिला यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष फीमेल यूरिन बैग, मास्क तथा सैनिटाइज़र शामिल हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रा के दौरान यात्रियों को…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार, 20 अप्रैल 2026।कुंभ मेला 2027 को लेकर समूचे मेला क्षेत्र में अवस्थापना से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य तेजी से जारी हैं। इन कार्यों को आगामी अक्टूबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ग्राउंड जीरो पर उतरकर इन महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की निरंतर निगरानी में जुटी हैं। मेलाधिकारी द्वारा सभी कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता पर निरंतर निगरानी रखे जाने की व्यवस्था भी की गई है, जिसके लिए ऑनलाइन निगरानी के साथ ही अधिकारियों की टीमों द्वारा नियमित रूप से कार्यस्थलों पर जाकर निरीक्षण किया जा रहा है। कुंभ…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार।ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली भगवानपुर पुलिस को दिनांक 19/04/2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिकरोड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित एक घर के पीछे आम के बाग में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गौकशी की गई है तथा उसके अवशेष व उपकरण खेत में पड़े हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से 25 किलोग्राम गौमांस, 02 कुल्हाड़ी, 01 छुरी तथा एक लकड़ी का गुटका बरामद किया गया। बरामद गौमांस को गड्ढा खुदवाकर अम्लीय छिड़काव के साथ विधिवत दबाया गया। इस संबंध में अज्ञात अभियुक्त के…

Read More