240 लीटर ट्रांसफार्मर तेल, बाइक और कार बरामद; दो आरोपी फरार।
फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार। कोतवाली लक्सर पुलिस ने विद्युत ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने वाले शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। यह गैंग रात के अंधेरे में खेतों व सुनसान स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाकर उनसे तेल चोरी करता था।
दिनांक 15.02.2026 को 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान लक्सर के अवर अभियन्ता द्वारा उपभोक्ता अनुज निवासी नन्दपुर रायसी के नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा तेल चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर कोतवाली लक्सर में अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में बढ़ रही ट्रांसफार्मर तेल व मोटर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस टीम ने सक्रियता बढ़ाते हुए लगातार चेकिंग अभियान चलाया और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया।
लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 19.04.2026 को पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध को 240 लीटर विद्युत ट्रांसफार्मर तेल के साथ गिरफ्तार किया। मौके से परिवहन में प्रयुक्त TVS Apache मोटरसाइकिल और HYUNDAI EON कार भी बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0-145/26, धारा 136 विद्युत अधिनियम, धारा 317(2), 3(5) बी.एन.एस. एवं 35/106 बी.एन.एस.एस.
गिरफ्तार आरोपी:
आशू पुत्र अरविन्द, निवासी ग्राम महाराजपुर खुर्द, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र 24 वर्ष
बरामदगी:
240 लीटर विद्युत ट्रांसफार्मर तेल
TVS Apache मोटरसाइकिल
HYUNDAI EON कार।
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल रविन्द्र नागर, कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अनिल वर्मा, कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह
पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।


