फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार, 21 अप्रैल 2026। चारधाम यात्रा के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन कर रही एक स्विफ्ट कार को जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, लाहड़पुर चेकपोस्ट चौकी पर नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक लाल रंग की स्विफ्ट कार (संख्या: DL2CBB3257) को रोका। जांच में पाया गया कि कार के शीशों पर अवैध काली फिल्म चढ़ी हुई थी तथा वाहन में नियमों के विरुद्ध हूटर लगा हुआ था।
कार में सवार तीन युवक-विनीत त्यागी (23) निवासी गाजियाबाद, पियूष त्यागी (22) निवासी मेरठ और शिवम त्यागी (28) निवासी मेरठ—यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे थे।
पुलिस ने मौके पर ही काली फिल्म और हूटर हटवाकर वाहन को जब्त कर लिया। साथ ही आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Share.
Leave A Reply