फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार।ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली भगवानपुर पुलिस को दिनांक 19/04/2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिकरोड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित एक घर के पीछे आम के बाग में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गौकशी की गई है तथा उसके अवशेष व उपकरण खेत में पड़े हैं।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से 25 किलोग्राम गौमांस, 02 कुल्हाड़ी, 01 छुरी तथा एक लकड़ी का गुटका बरामद किया गया। बरामद गौमांस को गड्ढा खुदवाकर अम्लीय छिड़काव के साथ विधिवत दबाया गया।

इस संबंध में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 166/26 धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

बरामद माल

25 किलोग्राम गौमांस

कुल्हाड़ी – 02

छुरी – 01

लकड़ी का गुटका – 01

पुलिस टीम में 

उ0नि0 असीष नेगी

का0 अजय जोशी

का0 चन्द्र विकास की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply