फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार। दिनांक 21/04/2026 को कोतवाली भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी ग्राम चौकीदारों की प्रभारी निरीक्षक, भगवानपुर द्वारा थाना प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 38 ग्राम चौकीदार उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र की कुशलक्षेम की जानकारी ली गई।

ग्राम चौकीदारों को निम्न बिंदुओं पर सूचना उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया—

क्षेत्र में चल रहे जमीनी विवादों की जानकारी दें।

क्षेत्र में हो रही गौकशी में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना दें।

क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी संबंधी जानकारी दें।

हत्या, बलवा आदि को लेकर चल रही आपसी रंजिश की सूचना दें।

मिश्रित आबादी वाले ग्रामों में जातीय एवं सांप्रदायिक विवादों से संबंधित जानकारी दें।

इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

उक्त बिंदुओं पर लाभप्रद सूचना देने वाले ग्राम चौकीदारों के नाम परितोषिक हेतु उच्चाधिकारीगण को प्रेषित किए जाएंगे।

साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि यदि किसी चौकीदार की उपरोक्त मामलों में संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share.
Leave A Reply