फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 26 जुलाई। वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय अमित वालिया की स्मृति में रविवार को रामलीला भवन, पुरानी बैल मंडी, अंबेडकर पार्क के निकट, जगजीतपुर में चौथे विशाल स्वैच्छिक रक्तदान, निःशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित इस सेवा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता की सेवा का संदेश दिया। शिविर में कुल 150 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 102 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। वहीं 134 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाया। आयोजन के संयोजक कमल राजपूत ने बताया…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार।कोतवाली कनखल क्षेत्रान्तर्गत आज दिनांक 26/07/2026 को आगामी कांवड मेला के मद्देनजर कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कनखल देवेन्द्र सिंह रावत एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक कनखल अनुज सिंह के नेतृत्व में कनखल पुलिस के द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स/ आईटीबीपी/सीआऱपीएफ /पीएसी के अधिकारी/कर्मचारीगणों/रिक्रूट आरक्षियों के साथ कनखल क्षेत्र में झण्डा चौक, दक्ष मन्दिर, बंगाली मोड ,होली चौक, पहाडी बाजार ,घास मण्डी आदि स्थानों पर एरिया डोमिनेशन मार्च /फ्लैग मार्च निकाला गया है। जिसमे जनता के लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुये आपस मे कांवड मेले के दृष्टिगत सुझाव साझा किये गये । सभी लोगों से कावड मेले…
फुरकान अंसारी। रुड़की। हरिद्वार पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को रावली महदूद, ब्रह्मपुरी थाना सिडकुल निवासी लव कुमार पुत्र शिवकुमार की तहरीर पर कोतवाली रुड़की में मुकदमा अपराध संख्या 316/2026 दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसकी बहन रूपा को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया गया तथा उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया गया। मामले में…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार।आगमी कांवड़ मेला 2026 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों पर आज थाना खानपुर क्षेत्रांतर्गत निवासरत सभी व्यापारियों/ग्राम चौकीदारों/ सुरक्षा समितियों से संवाद स्थापित कर विशाल मेंले को सकुशल एवं निर्विवाद रुप से सम्पन्न कराने शान्ति बैठक आयोजित की गई। आज दिनांक 26-07-2026 को थाना प्रांगण में आयोजित बैठक में सभी ग्राम चौकीदार, एसपीओ, स्थानीय व्यापारी, तथा वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों से यातायात एवं अपराध की रोकथाम के सम्बन्ध में चर्चा की गई। व्यापारियों से रेट लिस्ट के सम्बन्ध में चर्चा की गई। सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों और शिवालयों…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,26 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के मेरा युवा भारत (MY Bharat) स्वयंसेवकों एवं विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026 के प्रतिभागियों से संवाद किया। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के सीमावर्ती गांवों को “देश का प्रथम गांव” मानते हुए विकसित भारत की यात्रा में सक्रिय भागीदार बनाना है। इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन 4 जून से 30 जून तक दो चरणों में हुआ, जिसमें लद्दाख, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के 74 वाइब्रेंट गांव सम्मिलित रहे। हरिद्वार…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 26 जुलाई। आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव की अध्यक्षता में ट्रैफिक वॉलिंटियर के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक यातायात विपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पिछले वर्षों के कांवड़ मेले के अनुभवों की समीक्षा करते हुए इस बार बेहतर यातायात प्रबंधन, पुलिस और ट्रैफिक वॉलिंटियर के बीच समन्वय, त्वरित सूचना आदान-प्रदान तथा शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सीपीयू प्रभारी…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा गौकशी करने वाले/गौकशी मे वांछित अभि0गणो के विरूद्व कार्यवाही के दिशा निर्देश दिये गये थे जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया । गाठित पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 25/07/2026 को कार्यवाही करते हुऐ मु0अ0सं0 221/2026 धारा 3/5/11 उ0गौ0सं0अधि0 में चल रहे वांछित आरोपी नि0 खेलडी भगवानपुर को पकड़ा गया आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । पुलिस टीम में शामिल 1. अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान 2. कानि0 दीपक मंमगाई 3. कानि0 राकेश कुमार की कार्रवाई।
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 26 जुलाई। जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, लेकिन आज भी पत्रकारों की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। जिला प्रेस क्लब हरिद्वार पूरे जिले के पत्रकारों को एकजुट कर उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाएगा। मध्य हरिद्वार स्थित होटल में आयोजित जिला प्रेस क्लब की बैठक को संबोधित करते हुए राकेश वालिया ने कहा कि जिले भर के पत्रकारों को एक मंच पर लाकर उनकी सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षित माहौल में ही निष्पक्ष पत्रकारिता संभव है। पत्रकारों की सुरक्षा…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 26 जुलाई। हरिद्वार में परिवहन विभाग द्वारा नई वाहन पंजीकरण श्रृंखला UK08 BM प्रारम्भ होते ही आकर्षक (VIP/Fancy) पंजीकरण नंबरों के लिए अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। ऑनलाइन ई-नीलामी में वाहन स्वामियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप कई पसंदीदा नंबरों पर लाखों रुपये की बोलियां लगीं। नई श्रृंखला के खुलते ही मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने यह स्पष्ट कर दिया कि फैंसी नंबरों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। ई-नीलामी में UK08 BM 0009 सबसे अधिक चर्चा का विषय रहा, जिसके लिए ₹5,40,000 की सर्वाधिक बोली प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त UK08 BM 0001 के लिए ₹4,91,000, UK08…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 26 जुलाई 2026।जिला सैनिक कल्याण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वधान में कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में जनपद में हर्षौल्लास से मनाया गया,जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने कारगिल शहीद एवं शहीद सैनिकों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शहीदों को नमन किया तथा शहीदों के याद में 2 मिनिट का मौन रख कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं सचिव जिला विधिक प्राधिकरण सिमरनजीत कौर ने जिला कार्यालय सभागार में…

