फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। पितृ अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह शनिवार को मायापुर स्थित नारायणी शिला पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधीनस्थ अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष सतर्कता बरती जाए। भीड़ के बीच बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद रहने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने को कहा।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पितृ अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखें।

Share.
Leave A Reply